दिल्ली में खुले में आग जलाने पर लगेगी पाबंदी; नाइट ड्यूटी करने वालों को मिलेंगे हीटर, AAP सरकार का ऐलान
Delhi Air Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण स्तर को लेकर संबंधित विभागों के साथ एक बैठक की। दिवाली के बाद दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है, जबकि कई इलाकों में प्रदूषण 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। गोपाल राय ने कहा कि उत्तर भारत के सभी राज्यों को एक साथ काम करना होगा। दिल्ली सरकार दिन-रात काम कर रही है।
मंगलवार को दिल्ली के कई इलाके में AQI 384 दर्ज किया गया। वहीं, SAFAR इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई स्थानों पर AQI 400 के पार पहुंच चुका था, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।आज सुबह 8 बजे के आसपास, दिल्ली के मुंडका में AQI 416, विवेक विहार में 424, अशोक विहार में 418, नई मोटी बाग में 414, आनंद विहार में 457, रोहिणी में 401 और द्वारका सेक्टर 8 में 404 दर्ज किया गया, जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है।

गोपाल राय ने कहा कि इस बैठक में अभी तक प्रदूषण रोकने के लिए किये गए Actions की समीक्षा की गई और आने वाले दिनों में कैसे सक्रियता और सतर्कता से प्रदूषण पर लगाम लगाकर रखी जाए इस पर चर्चा की गई। जो लोग दिल्ली में Outdoor Night Duty करते हैं उन्हें Heater देने के लिए सभी विभागों और जिम्मेदार संस्थाओं को निर्देश दे दिये गए हैं। Anti Open Burning Campaign में हम यह पहल कर रहे हैं ताकि खुले में आग जलाने से होने वाले धुंए से बचा जा सके।
दिल्ली में Dust Pollution को कंट्रोल करने के लिए पहले से ही Campaign चल रहा है। अभी तक 7,927 Sites का निरीक्षण किया गया, जहां नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था वहां सख्त Action लिया गया है। Road Dust को कंट्रोल करने के लिए 68 Anti Smog Gun अलग अलग जगह लगाई गई हैं और 200 Mobile Anti Smog Gun अलग अलग विधानसभाओं में लगाई गई हैं। हमारा प्रयास है कि दिल्ली वालों के साथ मिलकर पूरी सक्रियता से प्रदूषण के खिलाफ अभियान को तेज़ करें।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications