OPINION: दिल्ली सरकार की लाडली स्कीम, बेटियों का भविष्य सुधारने की दिशा में बड़ा कदम

दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल नेतृत्व वाली सरकार ने रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा के साथ बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इसके अलावा आवास, पेयजल, और यातायात के साथ प्रदूषण नियंत्रण को लेकर भी कई ठोस कदम उठाए गए। केजरीवाल सरकार की दिल्ली लाडली योजना बेटियों को भविष्य को बेहतर बनाने में अहम रोल निभाएगी। जिसके तहत 12वीं तक पढ़ाई का पूरा खर्च दिल्ली सरकार वहन कर रही है। सरकार ने इस स्कीम को मुख्य रूप से समाज में बेटियों के प्रति जागरुकता बढ़ाने, उनकी शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने लिए लिया है।

देश की बेटियों को सशक्त बनाने और लड़का लड़की में भेदभाव को खत्म करने के लिए दिल्ली लाड़ली योजना 2023 ( Delhi Ladli Yojana 2023) आरंभ की गई है। पहली बार बार दिल्ली सरकार ने ये स्कीम 1 जनवरी 2008 को शुरू किया था। इस योजना के तहत बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार सहायता उपलब्ध करा रही है।

Delhi Govt Laadli Scheme

क्या है दिल्ली लाडली योजना?
दिल्ली लाडली योजना के तहत दिल्ली सरकार बच्चियों के जन्म और पढ़ाई के विभिन्न चरणों में सरकार उनके बैंक खाते में रकम जमा करती है। बच्ची की उम्र 18 साल के होने के बाद उनकी जरूरत के हिसाब से इस रकम को निकाला जा सकता है। स्कीम के तहत बच्ची का जन्म होने पर दिल्ली सरकार नवजात के लिए 11000 रुपए की धनराशि देती है। अगर प्रसव अस्पताल के अलावा घर पर होता है 10000 रुपए की धनराशि दी जाती है। दिल्ली सरकार ये धनराशि नवजात की बेहतर देखभाल के लिए उपलब्ध कराती है। इस योजना के बारे में पूरी जानकारी के लिए आप दिल्ली सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://wcd.delhi.gov.in/ पर विजिट किया जा सकता है।

बेटियों की शिक्षा के लिए भी मिलता है पैसा
जब आपकी बेटी पहली क्लास में एडमिशन लेती है तो 5000 रुपये की राशि दी जाती है।
इसके बाद में जब वह 6 क्लास में आती है तब 5000 रुपये दिए जाते हैं।
9वीं क्लास में आने पर फिर से 5000 रुपये मिलते हैं।
10वीं क्लास में आने पर भी बेटी को 5000 रुपये मिलते हैं।
इसके अलावा 12वीं क्लास में भी बेटी को 5000 रुपये दिए जाते हैं।

क्या हैं शर्तें?
आवेदनकर्ता के मां-बाप दिल्ली के स्थायी निवासी होने चाहिए।
बेटी का जन्म दिल्ली में होना जरूरी है।
परिवार की सालाना इनकम ₹100000 या फिर इससे कम होनी चाहिए।
इसके अलावा बेटी का एडमिशन मान्यता प्राप्त स्कूल में होना चाहिए।
इस योजना का फायदा एक परिवार की 2 बेटियां ले सकती हैं।

इन डॉक्युमेंट्स की जरूरत

  1. बेटी और माता-पिता का आधार कार्ड
  2. इनकम प्रमाण पत्र
  3. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  4. माता-पिता का बालिका के साथ एक फोटो
  5. पिछले 3 साल का निवास प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  7. जाति प्रमाण पत्र
  8. बैंक अकाउंट पासबुक
  9. मोबाइल नंबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+