OPINION: दिल्ली सरकार की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, विदेश में पढ़ना होगा आसान
दिल्ली सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के साथ कई अहम कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए अब विदेश में पढ़ाई करने सिर्फ एक सपना नहीं होगा, बल्कि वे इसे पूरा भी कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इसके लिए डॉ अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत दिल्ली सरकार विदेश में पढ़ाने करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को फ्री में विदेश में शिक्षा लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों की सहायता के लिए, दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया है। डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना नाम की इस योजना का उद्देश्य निम्न आय वर्ग के एससी-एसटी पृष्ठभूमि के छात्रों को विदेश में अध्ययन करने के उनके सपने को साकार करने में सहायता करना है। इस पहल को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक वरदान के रूप में देखा जाता है, जो उनकी पढ़ाई से संबंधित सभी खर्चों को कवर करता है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 21 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मानित करते हुए इस योजना की घोषणा की। इस छात्रवृत्ति से एससी-एसटी छात्रों को लाभ मिलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि विदेश में पढ़ाई के लिए उनका पूरा शैक्षणिक खर्च दिल्ली सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यह योजना विभिन्न सामुदायिक वर्गों के उत्थान पर केंद्रित सरकारी पहलों की श्रृंखला का हिस्सा है।
अरविंद केजरीवाल ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की कि दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा के अवसरों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा, "मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति उच्च शिक्षा में पीछे न रहे। इस उद्देश्य के लिए, मैं डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा कर रहा हूं। अब, दलित समुदाय का कोई भी छात्र जो दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों में अध्ययन करना चाहता है, वह ऐसा कर सकता है। दिल्ली सरकार प्रवेश के बाद उनके खर्च को वहन करेगी।"
इस छात्रवृत्ति की घोषणा केजरीवाल द्वारा शुरू की गई अन्य महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं जैसे कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के बाद की गई है, जिसके तहत बुजुर्गों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। डॉ. अंबेडकर को लेकर चल रही संसदीय बहसों के बीच, दिल्ली में एससी-एसटी छात्रों की सहायता के लिए यह नई छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है।
डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति योजना के जरिए दिल्ली सरकार छात्रों को ना केवल विदेशों में शिक्षा की सुविधा प्रदान करेकी बल्कि विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले एससी-एसटी छात्रों के लिए यात्रा और आवास सहित सभी संबंधित खर्चों को वहन करेगी। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के पात्र हैं। हालांकि इस योजना के कार्यान्वयन के बारे में सटीक विवरण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन जल्द ही इस स्कीम को शुरू करने का दावा किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications