दिल्ली मेट्रो के MD बने रहेंगे मंगू सिंह, दिल्ली सरकार ने किया चौथा सेवा विस्तार

नई दिल्ली, सितंबर 29। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह के कार्यकाल में विस्तार का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने उनके कार्यकाल को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि मंगू सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा था, जिसमें विस्तार को लेकर दिल्ली सरकार ने एक प्रस्ताव केंद्र के पास भेजा था, जिसे केंद्र ने मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि मंगू सिंह का चौथा सेवा विस्तार हुआ है।

Delhi metro

कब-कब मंगू सिंह को मिला सेवा विस्तार

मंगू सिंह ने दिसंबर 2011 में DMRC के MD का पद संभाला था। उनसे पहले मेट्रो मैन ई श्री धरन DMRC के एमडी थे। दिसंबर 2011 में उनका रिटायरमेंट हुआ था। मंगू सिंह को पहला सेवा विस्तार दिसंबर 2016 में मिला था, जिसे बढ़ाकर दिसंबर 2020 तक कर दिया गया था। उसके दोबारा दिसंबर 2020 से तीन महीने के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया। फिर तीसरी बार सितंबर 2021 के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब चौथा सेवा विस्तार मार्च 2022 तक के लिए हुआ है।

मंगू सिंह के लिए चुनौतीपूर्ण होगा अगला कार्यकाल

आपको बता दें कि मंगू सिंह का चौथा कार्यकाल चुनौतियों से भरा होगा, क्योंकि इस बार उन्हें मेट्रो फेज चार के निर्माण के अलावा आर्थिक संकट में चल रही DMRC को बाहर निकालना होगा। कोरोना महामारी के चलते DMRC के राजस्व में 77 फीसदी तक की गिरावट आई है। उसके अलावा, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर रिलायंस के साथ केस हारने के बाद ब्याज समेत 7100 करोड़ रुपये चुकाने हैं। अगर यह पैसा चुकाना पड़ा तो वह कैसे जुटाएंगे इसपर भी मेट्रो को काम करना होगा।

कौन हैं मंगू सिंह

मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले मंगू सिंह 1981 में इंडियन रेलवे सर्विसेज ऑफ इंजीनियर्स की परीक्षा पास कर चुके हैं। वो रेलवे में कई अहम पदों पर रहे हैं। मंगू सिंह ने कोलकाता मेट्रो रेलवे के साथ 1989-1996 तक काम किया। उसके बाद 1997 में बतौर चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में ज्वाइन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+