दिल्ली सरकार ने महरौली में बुलडोजर पर लगाया ब्रेक! DDA ने रोका अतिक्रमण रोधी अभियान
दिल्ली के महरौली में अब अतिक्रमण रोधी अभियान रोक दिया गया है। केजरीवाल सरकार की ओर डीडीए को दिए ताजा निर्देश के चलते ये निर्णय लिया गया है।

दिल्ली सरकार ने महरौली में चल रहे दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के अतिक्रमण रोधी अभियान रोकने के लिए कहा है। अधिकारियों के मुताबिक डीडीए की अतिक्रमण को लेकर एक कार्रवाई का कई स्थानीय लोगों ने विरोध किया गया था। जिसके बाद केजरीवाल सरकार को डीडीए को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रोकने को गया गया।
महरौली इलाके के DDA की ओर अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर दिल्ली सरकार ने दखल दिया है। सरकार ने डीडीए से तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने का कहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इसको लेकर दिल्ली सरकार ने डीडीए से बात की है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने विवादित क्षेत्र में नए सिरे से सीमा चिन्हित करने का आदेश दिया है।
शुक्रवार को डीडीए ने महरौली पुरातत्व पार्क इलाके में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की थी। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। डीडीए के मुताबिक अतिक्रमण कर किए गए निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 9 मार्च तक पूरी की जानी थी। ये अभियान जी-20 बैठक से पहले पूरा होना था। इस बार जी 20 की मेजबानी भारत कर रहा है। ये बैठक दक्षिण दिल्ली स्थित पुरातत्व पार्क में करने की योजना है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications