आतिशी सरकार का प्रदूषण के विरुद्ध युद्ध, लॉन्च किया 'ग्रीन वॉर रूम'

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों के दस्तक देते ही प्रदूषण की समस्या गंभीर होने लगती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण (Air Pollution) की स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। Air Quality Index खतरनाक लेवल में चला जाता है। इस बार दिल्ली सरकार ने एयर पॉल्‍यूशन से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान जारी किया है। ये प्लान 21 बिंदुओं पर आधारित है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में ग्रीन वॉर रूम की शुरुआत की, ताकि ग्राउंड पर प्रबंधन और निगरानी की जा सके। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कई एजेंसियां काम करेंगी और उनके आपसी तालमेल के लिए ग्रीन वार रूम स्थापित किया गया है। ग्रीन वॉर रूम में मॉनिटरिंग के लिए 8 सदस्यीय टीम को तैनात किया गया है। इस टीम का नेतृत्व पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. नंदिचा मोइत्रा करेंगी।

Gopal Rai

ग्रीन वॉर रूम से 7 स्तर की होगी मॉनिटरिंग

1)AQI
2)रियल टाइम सोर्स अपोर्शमेंट स्टडी
3)पराली जलाने और खुले में कूड़ा जलाने से संबंधित नासा सैटेलाइट डेटा
4)ग्रीन एप पर प्राप्त शिकायतें
5)13 हॉटस्पॉट स्टेशनों का डेटा
6)24 मॉनिटरिंग स्टेशनों के डेटा का विश्लेषण
7)ड्रोन मैपिंग

इसके साथ ही प्रदूषण के कारणों का विश्लेषण करने के लिए ग्रीन वॉर रूम में पर्यावरण इंजीनियरों को भी तैनात किया गया है। यह टीम मुख्य रूप से प्राथमिक प्रदूषण लेवल, प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के उपायों और ग्रीन दिल्ली एप से प्राप्त शिकायतों के निवारण की निगरानी करेगी। विभाग के आंकडों के मुताबिक, अब तक ग्रीन एप पर करीब 80 हजार शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 88 फीसदी समस्याओं का समाधान किया गया।

जिन विभागों से समन्वय स्थापित किए गए हैं उनमें, PWD, MCD, राजस्व, DSIDC, NDMC, दिल्ली जल बोर्ड, DMRC, DUSIB, परिवहन विभाग, दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस और रेलवे जैसे अहम विभाग शामिल हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने साफ तौर पर कहा कि अगर दिल्ली में AQI 400 को पार करता है तो Artificial Raining और ODD-EVEN Formula लागू करने पर विचार करेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से भी सहयोग मांगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+