Delhi News: दिल्ली सरकार के स्कूलों में विंटर वेकेशन में कटौती, जानें कब से कब तक छुट्टी
Delhi News: दिल्ली सरकार के स्कूलों में विंटर वेकेशन में कटौती कर दी गई है। यह कटौती दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने की है। जारी एडवाइजरी में बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए विंटर वेकेशन 1 जनवरी 2024 से 6 जनवरी 2024 (शनिवार) तक ही किया जाएगा।
दरअसल, इस साल नवंबर महीने में दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूलों में 9 दिनों की छुट्टी की गई थी। जिसको शिक्षा निदेशालय ने एडजस्ट करते हुए विंटर वेकेशन में कटौती कर दी है। बच्चों की पढाई में कोई प्रभाव न पड़े, इसलिए यह फैसला लिया गया है। पहले 15 दिनों का होता था विंटर वेकेशन...

आमतौर पर विंटर वेकेशन के तहत दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक और बड़ी कक्षाओं में 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियां रहती थी। लेकिन, इस बार यह सिर्फ 6 दिनों होंगी। इसके बाद स्कूलों में कक्षाएं लगेगी। प्रशासन ने अब विंटर वेकेशन के शेष भाग के लिए संशोधित तारीखों की पुष्टि कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों से इन तिथियों को शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और अभिभावकों को सूचित करने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications