दिल्ली में दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन की खास तैयारी, सौरभ भारद्वाज ने की बैठक
दिल्ली में दुर्गा पूजा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। दुर्गा पूजा पंडाल पर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कई तरह के इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए भी खास तैयारियां की जा रही है।
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस बाबत अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्देश दिए हैं कि विसर्जन में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमे इस बात की जानकारी है कि मां दुर्गा का विसर्जन बड़ी धूमधाम से, खासतौर पर बंगाली परिवार के लोग करते हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार ने खास इंतजाम किए हैं।
जगह-जगह इऱिगेशन फ्लड विभाग ने कृतिम तालाब बनाया है, जिसके अंदर पानी भरा जाएगा, उसके पास घाट बनाया जाएगा। लाइट की, सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। सभी दुर्गा पूजा को एक-एक स्लॉट दिया जाएगा, उस वक्त आकर वह विसर्जन कर सकते हैं।
ये लोग निश्चित समय पर आ सकते हैं, इसके लिए यहां पर हाइड्रा क्रेन लगाई गई है, जो ट्रक और टेंपो से मां दुर्गा की मूर्ति को उतारकर शालीनता से विसर्जन किया जाएगा। कई जगह पर पार्क में अगर जगह है तो वहीं पर तालाब बनाया जा रहा है। वहां इतना बड़ा तालाब बनाया जा रहा है कि तकरीबन 25-30 अलग-अलग दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन किया जा सके।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैंने अपने स्तर पर दो बार दुर्गा पूजा कमेटियों के साथ बैठक की है। सभी विभाग, फायर,पुलिस हेल्थ को बुलाया गया था और उन्हें कहा कि तैयारियां किया जाएगा। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को मौजूद रहने को कहा गया है। दुर्गा पूजा स्थल में मेडिकल कैंप भी लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications