OPINION: दिल्ली सरकार का 'आई लव यमुना' कैंपेन अहम, प्रदूषण मुक्त शहर की दिशा में बड़ा कदम
दिल्ली सरकार शहर में प्रदूषण से मुक्ति और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठा रही है। 'आई लव यमुना' कैंपेन इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार पिछले कुछ वर्षों के भीतर राज्य में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए हैं। अब सरकार ने 'आई लव यमुना' कैंपेन की शुरुआत की है। जिसके लिए युमना को दोनों किनारों पर एक ग्रीन बेल्ट का विकास करने की प्लान है। दिल्ली सरकारी की ये योजना दिल्ली में पर्यावरण के संरक्षण के साथ प्रदूषण स्तर को करने में काफी हद तक मदद करेगी।
आई लव यमुना कैंपेन लांच करने साथ ही यमुना की सफाई और सौंदर्य बनाए जाने लिए लोगों को जागरूक करने की मंशा से इस अभियान की शुरूआत कर रही है। जिसमें जन सहयोग भी लिया जाएगा। सरकार इसके जरिए प्रत्येक दिल्लीवाली को यमुना की स्वच्छता के लिए प्रेरित भी करेगी। इसके तहत यमुना के किनारों पर वृक्षारोपण के जरिए हरित क्षेत्र बनाने के लिए अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। इसके जरिए ना सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा होगी बल्कि यमुना का सौंदर्य बढ़ेगा और प्रदूषण स्तर को भी कम करने में मदद मिलेगी।
दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय की मानें तो आई लव यमुना कैंपेन बेहद अहम है। इसके जरिए दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागेदारी के लिए प्रेरित करेगी। आई लव यमुना की शुरुआत 17 मई को की गई थी। जिसमें 1500 इको क्लब के बच्चे और शिक्षक यहां सरकार के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस कैंपेन को लेकर वन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार का इस अभियान के लिए लोगो में यमुना नदी के संरक्षण के प्रति अपनेपन की भावना को उत्पन्न करना है। जिससे वे यमुना की चिंता खुद कर सकेंगे।
दिल्ली सरकार ने आई लव यमुना के अलावा यमुना के कायाकल्प के लिए 7 सूत्री कार्य योजना भी तैयार की है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक इसके तहत दिल्ली के पुराने 18 एसटीपी को अपग्रेड किया गया है। जबकि तीन नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, एसटीपी, 3 मौजूदा एसटीपी का रिहैबिलिटेशन के अलावा 40 नए डी-सेंट्रालाइज्ड एसटीपी का निर्माण भी शामिल है।
दिल्ली सरकार आने वाले दिनों में वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से यमुना किनारे हरित क्षेत्र को बढ़ाने का भी काम करेगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यमुना के प्रति हमारी सरकार के प्रयास केवल अल्पकालिक लक्ष्यों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें इसकी जल गुणवत्ता की निरंतर निगरानी और अभिनव समाधानों को लागू करना है। इसके अलवा इसे आगामी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करना भी सरकार का लक्ष्य है।












Click it and Unblock the Notifications