योगी के पद चिन्हों पर केजरीवाल, यूपी सरकार की नकल की

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर होने वाली छुट्टियों को रद्द करने के फैसले की तारीफ की थी।

नई दिल्ली। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों में 15 सरकारी छुट्टियों को रद्द करने के फैसले को दिल्ली सरकार ने भी अपनाने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार भी महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर होने वाली छुट्टियों को रद्द करेगी।

delhi, arvind kejriwal, yogi adityanath, manish sisodia, holiday, school, छुट्टी, दिल्ली, अरविंद केजरीवाल, योगी आदित्यनाथ

दिल्ली सरकार ने मुख्य सचिव को इस बाबत निर्देश जारी किया है। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर होने वाली छुट्टियों को रद्द करने के फैसले की तारीफ की थी।

योगी सरकार ने 15 छुट्टियों की खत्म
योगी सरकार ने हाल ही में कैबिनेट मीटिंग में कई महापुरुषों की जयंती या फिर बलिदान दिवस पर छुट्टियां रद्द करने का फैसला किया है। इनमें कर्पूरी ठाकुर जयंती, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज उर्स, अलविदा जुमा, ईद-ए-मिलादुन्नबी, चौधरी चरण सिंह जयंती, विश्वकर्मा पूजा, महाराजा अग्रसेन जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जयंती, परशुराम जयंती, महाराणा प्रताप जयंती, छठ पूजा शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+