Delhi : घरवालों को बताकर प्रेमी संग होटल गई थी लड़की, एक झटके में खत्म हुई 4 साल से चल रही Love Story

दिल्ली, 02 मार्च: राजधानी दिल्ली के महिपालपुर में एक होटल में 25 फरवरी को एक लड़की अपने प्रेमी के साथ आई थी। 26 फरवरी की रात प्रेमी अकेला होटल से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। 27 फरवरी को होटल के स्टाफ ने शक होने पर कमरा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में लड़की की लाश पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने मामले में सर्विलांस के जरिए मृतका के प्रेमी शिवम चौहान को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

4 साल से चल रहा था अफेयर, घरवालों को पता रहती थी दोनों के होटल में मिलने की बात

4 साल से चल रहा था अफेयर, घरवालों को पता रहती थी दोनों के होटल में मिलने की बात

मृतका पांच भाई बहन में सबसे छोटी थी। वह पिछले 4 सालों से गाजियाबाद के शिवम चौधरी नाम के लड़के से रिलेशनशिप में थी। परिजनों के मुताबिक, वह दोनों शादी करने वाले थे। युवती अपने घर पर बताकर अक्सर एक या 2 दिनों के लिए अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से बाहर चली जाती थी। 25 फरवरी को भी वह अपने घरवालों को शिवम से मिलने जाने की बात कहकर गई थी। उसके पास 62 हजार रुपए भी थे।

बंद हो गया था मोबाइल, अगले दिन होटल में मिली लाश

बंद हो गया था मोबाइल, अगले दिन होटल में मिली लाश

परिवार वालों ने बताया कि 25 फरवरी के बाद से लड़की का फोन स्विच ऑफ बता रहा था। उन्हें लगा कि वह शिवम के साथ सुरक्षित होगी। लेकिन 27 फरवरी की शाम पुलिस का कॉल आया और उन्होंने परिवार के लोगों को महिपालपुर के होटल में बुलाया। मृतक की बहनों ने शव की शिनाख्त की। बहनों ने बताया कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड से हमेशा शादी की बात कहती थी, लेकिन वह शादी की बात को टालता था।

प्रेमी ने क्यों की प्रेमिका की हत्या ?

प्रेमी ने क्यों की प्रेमिका की हत्या ?

पुलिस ने आरोपी शिवम चौहान को उत्तर प्रदेश के बिसौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शिवम गाजियाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में शिवम ने बताया कि लड़की को 4 साल से जानता था। पहले दोनों की दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शिवम ने पुलिस को बताया कि वो 25 फरवरी को होटल में लड़की के साथ पहुंचा था, लड़की अपने फोन पर लगातार किसी और से बात कर रही थी। शिवम को उस पर शक हुआ। उसने लड़की से जानना चाहा कि आखिर वो किससे बात कर रही है, लेकिन लड़की ने कुछ बहाना बना दिया। तभी उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका किसी और लड़के से बात कर रही है। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि शिवम ने प्रेमिका का सिर फर्श पर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शिवम मौके से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+