Delhi Floods: मेट्रो स्टेशन बंद, स्कूलों की छुट्टी, रुकी पानी की सप्लाई...दिल्ली में बाढ़ ने क्या-क्या बदला?

Delhi Floods Updates News: बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पूरे शबाब पर है और बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार 13 जुलाई को यमुना का जलस्तर डेंजर लेवल को भी क्रॉस कर गया है। इस दौरान यमुना के जलस्तर ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

बता दें कि साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक जा पहुंचा था, जिसके चलते 45 साल पहले दिल्ली में भीषण बाढ़ आई थी। तो वहीं, आज सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर से ऊपर दर्ज किया गया है। जिसकी वजह से दिल्ली के निचले इलाकों में यमुना का पानी घुस गया और स्थिति बाढ़ जैसी हो गई है।

Delhi Floods Effects

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यमुना नदी का जलस्तर अभी और तेजी से बढ़ सकता है। क्योंकि, हथिनी कुंड बैराज 1,51,000 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। यमुनानगर के अधीक्षक अभियान आर.एस मित्तल ने बताया कि यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज के जलस्तर में बीती रात बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद हम 1,51,000 क्यूसेक पानी नीचे रिलीज कर रहे हैं।

अगर यमुना नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ता है तो दिल्ली की जनता के समक्ष भारी संकट खड़ा हो सकता है। इस वक्त दिल्ली के क्या हालात है और यमुना में बढ़े जलस्तर से लोगों की जिंदगी पर अभी तक क्या-क्या असर पड़ा है आइए जानते हैं....

Recommended Video

    मेट्रो स्टेशन बंद, स्कूलों की छुट्टी, रुकी पानी की सप्लाई...दिल्ली में बाढ़ ने क्या-क्या बदला?

    यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अभी 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार दिल्ली में यमुना इस स्तर पर पहुंची है। अभी 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है। पानी कम होने के बाद मशीनों को सुखाया जाएगा।

    इससे दिल्ली का पानी करीब 25% कम हो जाएगा। दिल्ली में 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा। यमुना का जलस्तर बढ़ने का सीधा असर मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ा है। डीएमआरसी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यमुना के ऊपर से गुजरने वाली दिल्ली मेट्रो की स्पीड को सीमिक कर दिया गया है।'

    यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण एहतियात के तौर पर नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रही हैं। इतना ही नहीं, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर गया है। जिस वजह से स्टेशन की एंट्री और एग्जिट गेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

    हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। बता दें कि यमुना का पानी लाल किले तक भी पहुंच गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में एक रिक्शा चालक लाल किले के पास बाढ़ वाले इलाके में सीने तक गहरे पानी में रिक्शा चलाता दिखा। तो वहीं, चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बाढ़ आ गई।

    यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि यहां हालात बहुत असामान्य हैं।

    हम लोगों को यहां बाहर निकलने के लिए समझा रहे हैं क्योंकि जलस्तर काफी ऊपर आ चुका है। अभी तक करीब 500 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। तो वहीं, मजनू का टीला के बाहरी रिंग रोड को बंद किया गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद ट्रैफिक डायवर्जन के कारण कश्मीरी गेट के पास भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा गया है।

    दिल्ली के कई निचले इलाकों और सड़कों पर यमुना का पानी आ जाने से यातायात भी प्रभावित हो गया है। सड़कों के जलमग्न होने के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। बता दें कि यमुना का पानी निगम बोध घाट, सिग्नेचर ब्रिज, आईटीओ के पास रिंग रोड और वज़ीराबाद के निचले इलाकों में घुस गया है, जिसकी वजह से इन इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में गुरुवार 13 जुलाई को एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि महात्मा गांधी मार्ग से आईपी फ्लाई ओवर से चंदगीराम अखाड़ा और कालीघाट मंदिर से दिल्ली सचिवालय तक यमुना का पानी आ जाने के कारण रास्तों को बंद कर दिया गया है। वहीं, आउटर रिंग रोड से वजीराबाद ब्रिज औऱ चंदगीराम अखाड़ा तक रास्ता बंद कर दिया गया है।

    यमुना का पानी आने से निगम बोध घाट और रिंग रोड पर यातायात बाधित हो गया है। कश्मीरी गेट ISBT से ITO जाने वाले रिंग रोड को यातायात के लिये बंद किया गया है। भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए इन मार्गों से बचने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए बाहरी रिंग रोड, वजीराबाद पुल, यमुना बंधा मार्ग, पुस्ता रोड और विकास मार्ग का इस्तेमाल कर सकते है।

    इसके अलावा बाहरी रिंग रोड, अरिंहत मार्ग, एमजी मार्ग होते हुए भी विकास मार्ग पहुंचा जा सकता है। पूर्वी दिल्ली से पश्चिमी दिल्ली जाने के लिए पंजाबी बाग चौक से महात्मा गांधी मार्ग, अरिहंत मार्ग, बाहरी रिंग रोड होते हुए वजीराबाद पुल के रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए बताया कि जिन इलाकों में जलभराव है, वहां सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली सीएम ने बताया कि DDMA की बैठक हुई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

    इतना ही नहीं, सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। नीजि दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है। साथ ही कहा कि अगले एक-दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक़्कत होने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+