Delhi Flood: दिल्ली AAP सरकार के मंत्री और LG के बीच टकराव, किस बात पर अड़े सौरभ भारद्वाज?

आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज की दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से कैमरे पर बहस हो गई। जिसके लेकर वीके सक्सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Delhi Flood: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी मार्लेना राजधानी में बाढ़ के हालात को लेकर जानकारी दे रहे थे। इस दौरान उपराज्पाल वीके सक्सेना भी मौजूद थे। सीएम पत्रकारों के सवालों को जवाब दे रहे थे। इसी बीच मंत्री सौरभ भारद्वाज और ने एलजी वीके सक्सेना के बीच बहस हो गई। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आईटीओ क्षेत्र में नाली की मरम्मत कराने के अनुरोध को नजरअंदाज किया।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और राज्यपाल वीके सक्सेना के बीच ऑन कैमरा बहस देखी गई। जिस वक्त सीएम अरविंद केजरीवाल और राज्यपाल वीके सक्सेना आमने- सामने खड़े थे। उपराज्यपाल को टोकते हुए भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने बुधवार रात शहर के मंडलायुक्त अश्विनी कुमार से आईटीओ क्षेत्र में बाढ़ का कारण बने क्षतिग्रस्त नाली नियामक की मरम्मत के लिए एनडीआरएफ को बुलाने का अनुरोध किया था। लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

Delhi Govt VsLG On Flood

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र के अध्यादेश को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अब अधिकारी उपराज्यपाल के अधीन आते हैं। अगर कोई अन्य राज्य होता, तो सरकार के आदेशों की अवहेलना करने और लोगों की जान खतरे में डालने के लिए इन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया होता और जेल में डाल दिया गया होता।" भारद्वाज ने कहा, "एनडीआरएफ अब आ गई है और मैं आभारी हूं, लेकिन अगर वे कल रात आते तो बेहतर होता।"

वहीं आप मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ कैमरे पर हुई बहस के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंत्री को "अपरिपक्व" कहा। सूत्रों के मुताबिक वीके सक्सेना ने कहा कि भारद्वाज को "एक मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से लेनी चाहिए और अपरिपक्व, बिना जानकारी वाले और राजनीति से प्रेरित व्यवहार से बचना चाहिए"। उपराज्यपाल ने कहा कि भारद्वाज ने लोगों के प्रति पूर्वाग्रह पैदा करने के लिए अध्यादेश का मुद्दा उठाया।

वहीं राज्यपाल के साथ तीखी बहस का वीडियो शेयर करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लिखा, "कल रात यहां आपातकालीन स्थिति थी इसलिए मैंने कल रात 11:09 पर अश्विनी जी को ग्रुप में व्हाट्स एप किया NDRF की टीम भेज दीजिये लेकिन नहीं भेजी गई। अगर कल रात ही एनडीआरएफ की टीम भेज दी जाती तो इतनी दिक्कतें नहीं आती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+