फिरोजशाह कोटला फोर्ट में अब नमाज अदा करने के लिए देने होंगे पैसे, जानिए कितना लगेगा चार्ज
नई दिल्ली, अप्रैल 16। राजधानी दिल्ली के फिरोज शाह कोटला फोर्ट में नमाज अदा करने के लिए अब मुस्लिम समुदाय के लोगों को 25 रुपए फीस देनी होगी। दरअसल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने किले के अंदर टिकट अनिवार्य करने का फैसला लिया है। अभी तक किले के अंदर घूमने के लिए आने वाले लोगों का टिकट लगता था, लेकिन फोर्ट में बनी मस्जिद में नमाज अदा करने का भी टिकट लेना पड़ेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?
आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के इस फैसले के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकार जानबूझकर हमें टारगेट करने की कोशिश कर रही है। ASI के फैसले के बाद लोगों में नाराजगी इस कदर है कि और अब शुक्रवार को यहां आने वाले लोगों की संख्या में भारी कमी आई है।
बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं इस किले में
वहीं एएसआई का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि किले के अंदर नमाज अदा करने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही थी। जुमे के दिन बड़ी संख्या में लोग यहां नमाज के लिए पहुंचते थे। साथ ही इस किले के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ASI के पास है। इस किले में टूरिस्टों के आने की भी तादात बहुत अधिक है। टूरिस्टों के लिए टिकट की व्यवस्था लंबे समय से है, लेकिन नमाजियों के लिए यहां टिकट नहीं लगती थी, जिसे अब अनिवार्य कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications