दिल्ली में दो घंटे बिजली रही गुल, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने ऊर्जा मंत्री खट्टर को लिखा पत्र
हर दिन बढ़ते तापमान से तप रहे दिल्लीवासी लंबे समय से जल संकट झेल रहे है। जल संकट के बीच अब दिल्लीवासियों की जीना तब और मुहाल हो गया जब मंगवाल को दोपहर बाद पावर ग्रिड फेल होने के कारण कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।
सोशल मीडिया पर लोगों ने पॉवर कट की समस्या को लेकर जमकर गुस्सा निकाला वहीं पॉवर कट की समस्या को संज्ञान में लेते हुए राज्य की ऊर्जी मंत्री आतिशी ने केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र लिखा। याद रहे एक दिन पहले ही खटृटर ने मोदी कैबिनेट में ऊर्जा मंत्रालय संभाला है।

मंत्री आतिशी ने केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाया। आतिशी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रिड फेल होने के कारण दिल्ली में बिजली कटौती गंभीर चिंता का विषय है।
आतिशी ने अपने इस पत्र में लिखा है "यह गंभीर चिंता का विषय है कि राष्ट्रीय ग्रिड फेल होने के कारण देश की राजधानी दिल्ली में दो घंटे की बिजली कटौती हुई... इतनी बड़ी विफलता, जो बेहद चिंताजनक है।"
इस समस्या के संबंध में मैं आपसे मिलना चाहती हूं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा ग्रिड बुनियादी ढांचे की खामियों को जल्द से जल्द दूर किया जाना बहुत अहम है ताकि न केवल दिल्ली, बल्कि अन्य राज्यों को भी इस तरह के संकट का सामना न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications