Delhi Exit poll Result: दिल्‍ली में क्‍या बन रही BJP की सरकार? इस एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आए नतीजे

Delhi Election Exit Poll Result: दिल्‍ली की 70 विधानसभा चुनाव के लिए आज 5 फरवरी को वोटिंग संपन्‍न हो चुकी है। सुबह पांच बजे तक दिल्‍ली में करीब 58 फीसदी मतदान हुआ। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती तो 8 फरवरी (शनिवार) को होगी लेकिन राजधानी की सभी 70 सीटों पर मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद तमाम एजेंसियां एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर रही है।

एजेंसियों चुनाव में वोटिंग के तुरंत बाद जो एग्जिट पोल परिणाम जारी करती हैं उसमें वोटर्स को शामिल किया जाता है। इससे चुनाव परिणाम का अंदाजा लगाया जाता है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी की भाजपा और कांग्रेस से सीधी टक्‍कर हुई। आइए जानते हैं P-Marq एग्जिट पोल में में किस पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलने की भविष्‍यवाणी की है? दिल्‍ली में किस पार्टी की सरकार बनने की भविष्‍यवाणी की है?

Delhi Election Exit Poll Result

भाजपा को मिल रही सबसे अधिक सीटें

P-Marq ने एग्जिट पोल नतीजे जारी किए हैं। जिसमें दिल्‍ली की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी का बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। P-Marq एग्जिट पोल ने दिल्‍ली चुनाव में इसा बार केजरीवाल की पार्टी को महज 21 से 31 सीटों पर जीत मिलने की भविष्‍यवाणी की है। वहीं भाजपा को सर्वाधिक 39 से 49 सीटों पर और कांग्रेस को महज पांच सीटों पर जीत मिलने की भविष्‍यवाणी की है।

P-Marq एग्जिट पोल परिणाम

AAP को 21-31

BJP को 39-49

Cong को 0-1 सीटें

दिल्‍ली में क्‍या खत्‍म होगा भाजपा का वनवास?

बता देंइस चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी भाग्य अधर में लटका हुआ है। अधिकांश सर्वेक्षण एजेंसियों ने अपने एगिज्‍ट पोल ने भाजपा को सबसे अधिक सीटों पर जीत की भविष्‍यवाणी की है। अगर ये सच होता है कि दिल्‍ली में पच्चीस साल से अधिक समय के बाद भाजपा दिल्ली में शासन हासिल करने की स्थिति में ला सकती है।

इस अकेले एग्जिट पोल में फिर बन रही केजरीवाल सरकार

हालांकि वीप्रिसाइड के एग्जिट पोल ऐसा एग्जिट पोल है जिसने अकेले आप की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि यह 46 से 52 सीटें हासिल करेगी, जिससे यह एक बार फिर महत्वपूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सक्षम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+