Delhi Elections 2025: बीजेपी ने जारी की तीसरी कैंडिडेट लिस्ट, मोहन सिंह बिष्ट यहां से लड़ेंगे चुनाव

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर को बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी की है। इससे पहले पार्टी अब तक कुल मिलाकर 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शेष 11 सीटों को लेकर फैसला लिया जाना बाकी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान में चुनौती देने के लिए उतारा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में भी 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी और दूसरी लिस्ट में भी 29 नाम शामिल हैं। बीजेपी ने पहली लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के सामने प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आतिशी के सामने रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान में चुनौती देने के लिए उतारा है।

Delhi BJP Candidates list

तीसरी सूची में बीजेपी ने सिर्फ एक सीट मुस्तफाबाद के लिए कैंडिडेट के नाम घोषित किए। इस सीट पर बीजेपी ने मोहन सिंह बिस्ट को मौका दिया है।

इस बीच बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच बयानबाजी तेज है। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने सीएम चेहरे को लेकर आम आदमी पार्टी के तंज पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "उन्हें (आप) अपने सीएम चेहरे की चिंता करनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल कह रहे थे कि वह सीएम हैं। क्या वह सीएम हैं या आतिशी हैं? उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि बीजेपी में सीएम चेहरा कौन है।"

वहीं सीएम आतिशी ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा,, "भाजपा को धोखाधड़ी करके चुनाव जीतने की आदत है। उन्होंने यही धोखाधड़ी हरियाणा, महाराष्ट्र में भी की, लेकिन वे दिल्ली में पकड़े गए। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में नए वोट बनाने के लिए 13,000 आवेदन किए गए थे...आप बीजेपी को कोई गलत काम नहीं करने देगी... अगर आप विधायक ने कुछ गलत किया है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए. नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि वह खुलेआम धन का वितरण कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+