Delhi Elections 2025: आप ने लगातार चौथी बार इन 14 विधायकों को बनाया उम्मीदवार, देखें कौन हैं वो जिताऊ चेहरे?
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली में चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट चर्चा में है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। केजरीवाल की पार्टी द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में 14 ऐसे विधायक हैं जिन्हें केजरीवाल ने लगातार चौंथी बार टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं केजरीवाल की पार्टी के कौन हैं वो 14 जिताऊ चेहरे जिन पर एक बार फिर "आप" ने भरोसा जताया है।

बता दें दिल्ली में 2025 की शुरूआत में ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। पिछले तीन चुनाव में जीत हासिल कर देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के लिए ये चुनाव चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसकी वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में चुनी गई आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरे पांच साल के कार्यकाल के दौरान लगातार मुसीबतें झेली।
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को कथित शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल की सजा काटनी पड़ी। केजरीवाल जब तक जेल में रहे उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया लेकिन जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया और कहा कि दिल्ली के लोगों द्वारा फिर से चुने जाने के बाद ही अब मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। ऐसे में केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी के लिए ये चुनाव जीतना अस्मिता का प्रश्न बन चुका है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें पार्टी के 14 मौजूदा ऐसे विधायक हैं जिन्हें लगातार चौथी बार चुनाव लड़ने के लिए चुनाव मैदान में उतारा गया है। इन 14 विधायकों में अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे हाई-प्रोफाइल नेताओं के नाम भी शुमार हैं।
14 विधायक जिनको आप ने चौथी बार बनाया है उम्मीदवार
- नई दिल्ली विधानसभा सीट- अरविंद केजरीवाल
- जंगपुरा विधानसभा सीट- मनीष सिसोदिया
- ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट- सौरभ भारद्वाज
- मादीपुर विधानसभा सीट- राखी बिड़ला,
- मॉडल टाउन विधानसभा सीट- अखिलेश पति त्रिपाठी
- सदर पहाड़गंज विधानसभा सीट- सोम दत्त
- तिलक नगर विधानसभा सीट- जनरैल सिंह
- शालीमार बाग विधानसभा सीट- बंदना कुमारी
- संगम विहार- दिनेश मोहनिया
- बादली विधानसभा सीट- अजेश यादव
- शकूरपुर बस्ती विधानसभा सीट- सत्येंद्र जैन
- बुराड़ी विधानसभा सीट- संजीव झा
- करोल बाग विधानसभा सीट- रवि
- मानवीय नगर विधानसभा सीट- सोमनाथ भारती












Click it and Unblock the Notifications