दिल्‍ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिला TMC का साथ, अरविंद केजरीवाल बोले "थैंक्‍यू ममता दीदी"

Delhi elections 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्‍ली चुनाव अकेले दम पर लड़ रही है। दिल्‍ली चुनाव में लगातार चौथी बार जीतने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी को आगामी चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से समर्थन मिल गया है।

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुधवार को दिल्‍ली के आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निरंतर समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Delhi elections 2025

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक्‍स पर ये खुशी जाहिर करते हुए ममता बनर्जी को धन्‍यवाद दिया है। अपनी इस पोस्‍ट में अरविंंद केजरीवाल ने लिखा "टीएमसी ने दिल्ली चुनावों में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा समर्थन और आशीर्वाद दिया है।"

ममता दीदी का साथ मिलने से AAP की बढ़ी ताकत

बता दें चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद टीएमसी का समर्थन आम आदमी पार्टी को मिलने से दिल्‍ली चुनाव में आप की स्थिति और मजबूत हो गई है। इससे पहले इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) समेत अन्‍य कुछ पार्टियां समर्थन दे चुकी हैं।

कांग्रेस और AAP एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही चुनाव

गौरलतब है कि लोकसभा चुनाव 2024 दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था लेकिन दिल्‍ली विधानसभा चुनाव दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं। जबकि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का मानना है कि दिल्‍ली चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ रही है, इससे इंडिया गठबंधन की विपक्षी भाजपा को लाभ होगा। सत्तारूढ़ AAP ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ जीत हासिल की और इस बार फिर सत्‍ता में वापसी करने का लक्ष्‍य रखा है।

दिल्‍ली में कब है विधानसभा चुनाव?

बता दें चुनाव आयोग ने एक दिन पहले दिल्‍ली विधानभभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। दिल्‍ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+