Delhi election results: जीत की ओर बढ़ते AAP के कदम, केजरीवाल पार्टी दफ्तर पहुंचे

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिखा रहा है। आम आदमी पार्टी 41 से ज्यादा सीटों पर आगे बनी हुई है, जबकि भाजपा 18 सीटों पर आगे है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) 60 के आंकडे को छूती हुई दिख रही है। ऐसे में आप के दफ्तर में समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं, अरविंद केजरीवाल भी पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं।

delhi election results 2020 aap takes early lead bjp

Recommended Video

    I Love You कहकर केजरीवाल ने किया दिल्ली का धन्यवाद

    11 फरवरी की सुबह 8 बजे से मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हो गई। 8 बजे बैलेट पेपर की गिनती शुरू होते ही कुछ रुझानों में आम आदमी पार्टी 6 और भारतीय जनता पार्टी 4 सीटों पर आगे रही है। वहीं, सुबह 8.20 बजे तक आम आदमी पार्टी को 37 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा काफी पीछे सिर्फ 10 सीटों पर आगे है। कांग्रेस अभी तक सिर्फ 2 सीटों पर ही बढ़त बनाती दिख रही है। रुझानों के हिसाब से AAP की सरकार बनना तय है और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं।

    वहीं, शुरुआती रुझानों को देखते हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने ट्वीट किया है कि मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+