'ये तो हद हो गई', वोटिंग के बीच केजरीवाल ने लगाए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, AAP का BJP पर निशाना
Delhi Election: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी, जिसमें 1.56 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद हो जाएगी। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई है और शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिंग के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों से हंगामें की खबरें भी सामने आई हैं। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप
इस बीच, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पार्टी नेता राघव चड्ढा के ट्वीट को शेयर करते हुए कहा कि बूथ एजेंट्स को अंदर जाने से रोका जा रहा है और उन्हें टॉयलेट जाने तक की अनुमति नहीं दी जा रही।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए जारी हैं मतदान, जानिए कब होगी वोटों की गिनती, कब आएंगे परिणाम
केजरीवाल ने कहा, "यह तो हद हो गई! रिलीवर को अंदर नहीं जाने देना गलत है। अगर बूथ एजेंट को टॉयलेट जाना है तो क्या उसे बंदी बनाकर रखा जाएगा? यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। बूथ एजेंट्स को इस तरह बंदी बनाकर कैसे रखा जा सकता है?" {video2}
BJP पर पैसे बांटने का आरोप
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट डालते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP के पोस्ट को शेयर करते हुए मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
AAP ने अपने पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जंगपुरा में मतदाताओं को सरेआम बिल्डिंग में ले जाकर पैसे बांट रही बीजेपी!! जंगपुरा विधानसभा में BJP के बूथ के साथ वाली बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे हैं।"
इस घर में BJP कैंडीडेट पैसा बँटवा रहा था। चुनाव आयोग इस घर पर रेड क्यों नहीं डाल रहा? https://t.co/O6JyKULJj8
— Manish Sisodia (@msisodia) February 5, 2025
इस पोस्ट को शेयर करते हुए मनीष सिसोदिया ने लिखा, "इस घर में BJP कैंडीडेट पैसा बंटवा रहा था। चुनाव आयोग इस घर पर रेड क्यों नहीं डाल रहा?"
पुलिस का एक्शन
दिल्ली पुलिस ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया के ट्वीट पर कहा कि पैसे बांटने के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। स्थिति नियंत्रण में है और भ्रम दूर हो गया है।
AAP, BJP और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला
इस बार दिल्ली में तीन बड़ी पार्टियों-आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। बीजेपी 25 साल से सत्ता से बाहर है और इस बार मजबूत वापसी का दावा कर रही है। कांग्रेस, जो कभी दिल्ली की सबसे मजबूत पार्टी थी, 2015 और 2020 के चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, लेकिन इस बार उसे वापसी की उम्मीद है।
13,766 पोलिंग बूथ और कड़ी सुरक्षा
राजधानी में 70 सीटों के लिए कुल 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन चुनावों में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
इसके अलावा, लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है।
8 फरवरी को आएंगे नतीजे
दिल्ली के मतदाता आज अपनी पसंद की सरकार चुनेंगे। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी और उसी दिन चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि AAP तीसरी बार सत्ता में आती है या BJP और कांग्रेस दिल्ली में नया इतिहास रचते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Election Voting: दिल्ली में अब तक 46.55% मतदान, मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा करोल बाग में सबसे कम वोटिंग












Click it and Unblock the Notifications