Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025: दिल्‍ली चुनाव के लिए BJP कब जारी करेगी उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट? जानें किन्‍हें मिलेगा मौका

Delhi Assembly Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां पर शुरू हो चुकी है। सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों के उम्‍मीदवारों के नामों की लिस्‍ट जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी उम्‍मीदवारों के नामों एक लिस्‍ट जारी कर अपने 21 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक अपने उम्‍मीदवारों के नामों का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में सभी को ये जानने की उत्‍सुकता है कि भाजपा दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को मात देने के लिए किन चेहरों पर दांव लगाने वाली है।

bjp

भाजपा कब जारी करेगी उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट?

सूत्रों के अनुसार भाजपा अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है और इस महीने के अंत में उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर देगी।

किन चेहरों पर दांव लगाएगी भाजपा?

दिल्ली इकाई के एक उच्च पदस्थ भाजपा पदाधिकारी ने इस बार भाजपा द्वारा बड़े बदलाव का संकेत दिया है। उन्‍होंने बताया अपनी जीत पक्‍की करने के लिए इस बार के चुनावों में नए चेहरों को उम्‍मीदवार बनाएगी। इस बार जमीन से जुड़े वाले भाजपा नेताओं को उम्मीदवार बनाया जाएगा। जिसमें होनहार महिलाएं और युवा शामिल हैं जिन्होंने अभी तक चुनाव नहीं लड़ा है।

भाजपा ने इस पैटर्न पर तैयार की है लिस्‍ट

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवारों के चयन के अंतिम चरण में है, और उसने हर सीट के लिए तीन संभावित नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। भाजपा नेतृत्व उन उम्मीदवारों को बाहर करने पर विचार कर रहा है, जिन्होंने दो बार से अधिक चुनावी हार का सामना किया है।भाजपा ने ये निर्णय भाजपा द्वारा करवाए गए सर्वेक्षणों और जमीनी रिपोर्टों के आधार पर लिया है।

भाजपा किन चेहरों पर लगाएंगी दांव?

दिलचस्प बात यह है कि भाजपा में हाल ही में शामिल हुए लोग विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस शासन के राज कुमार चौहान और पूर्व आप मंत्री कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद जैसे प्रमुख लोगों पर विचार किया जा सकता है।

दिल्‍ली फतेह करना चाहती हैं भाजपा

बता दें दिल्‍ली ऐसा राज्‍य है जहां पर 1998 से भाजपा हर बार फेल हुई है लेकिन 2024 में हुए राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में मिली जीत से भाजपा की दिल्‍ली फतेह करने की उम्‍मीद बढ़ गई है, ऐसे में भाजपा दिल्‍ली की हर सीट पर बहुत सोच समझ कर उम्‍मीदवार का चयन कर रही है।

दिल्‍ली में कब होगा विधानभा चुनाव?

2015 से दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जो अपने प्रचार प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव की तारीखों की घोषणा जनवरी के मध्य तक हो सकती है, और मतदान 10 फरवरी के बाद होने की उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+