Delhi Election 2025: अब सीएम आतिशी पर क्या बोल गए रमेश बिधूड़ी, कर दी 'हिरण' से तुलना

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के सियासी माहौल में बयानबाजी का दौर चरम पर है। इस बीच कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) भी अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी पर 'बाप बदल दिया' वाला कटाक्ष करके आलोचना झेल चुके रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर सीएम को लेकर विवादित बयान दिया है।

बीजेपी नेता रमेश बिधड़ी ने मुख्यमंत्री और कालकाजी सीट से आप उम्मीदवार आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो दिल्ली की सड़कों पर हिरनी के जैसे घूम रही हैं। जिसके बाद एक बार फिर से सियासी पारा गर्म हो गया है।

Delhi Election 2025

आतिशी के बारे में अब क्या बोल गए रमेश बिधूड़ी

इंडिया टुडे से बात करते हुए आतिशी पर निशाना साधते हुए रमेश बिधूड़ी ने कहा कि, "दिल्ली की जनता नरक भोग रही है गलियों में...गलियों की हालत देखिए...कभी आतिशी लोगों से मिलने नहीं गई, लेकिन अब चुनाव के समय जैसे जंगल में हिरनी भागती है वैसे आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं।" हालांकि वनइंडिया इस जानकारी को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर सकता।

मालूम हो कि 2014 से 2024 तक दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सांसद रहे बिधूड़ी को अब आतिशी के खिलाफ कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा गया है। यह पहली बार नहीं है जब रमेश बिधूड़ी ने आतिशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है।

ये भी पढ़ें: Delhi Chunav: 'किसी भी पद का दावेदार नहीं', भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का अरविंद केजरीवाल के दावे पर पलटवार

आतिशी पर दिया था विवादित बयान

इससे पहले रमेश बिधूड़ी ने 6 जनवरी को दिल्ली के रोहिणी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि, 'वह मार्लेना से सिंह बन गईं, उन्होंने नाम बदल लिया। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा, मार्लेना ने पिता बदल लिया। पहले वह मार्लेना थीं, अब वह सिंह बन गई हैं। यह उनका चरित्र है।' बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए मतदान होगा। मतगणना 8 फरवरी को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+