दिल्ली चुनाव में अगर घटे सिर्फ इतने प्रतिशत वोट, तो AAP को होगा बड़ा नुकसान, BJP को हो सकता है फायदा!

Delhi Election 2025 (AAP VS BJP): दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पिच तैयार हो गई है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में करीबी मुकाबला होने की संभावनाएं हैं।

दिल्ली चुनाव के लिए आए कुछ सर्वे में भी दावा किया गया है कि आप की सीटें घट सकती हैं। वहीं भाजपा के सीटों में इजाफा हो सकता है। दिल्ली में आप इस बार 10 सालों की एंटी इनकंबेंसी का भी सामना कर रही है। 2020 के दिल्ली चुनावों में आप ने दिल्ली में दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए, 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आप का वोट शेयर 53.57% था। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो दिल्ली में इस बार 6 से 7 फीसदी भी आप के वोट शेयर घटे तो पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Delhi Election 2025 AAP VS BJP

Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव में अगर AAP के घटे 6% वोट, तो होगा बड़ा खेला!

🔴 दिल्ली विधानसभा चुनाव के पिछले आंकड़ों पर नजर डाले तो 2020 के चुनाव में दिल्ली की 30 सीटों पर आम आदमी पार्टी को 12.5% या उससे कम मार्जिन से जीत मिली थी। उनमें से 13 सीटें ऐसी थीं, जहां 10% से 12.5% वोट के मार्जिन से आप जीती थी। ये सीटें थीं, मटियामहल, मुस्तफाबाद, उत्तम नगर, गोकलपुर, मुंडका, नरेला, जनकपुरी, द्वारका, कालकाजी, वजीरपुर, मॉडल टाउन, आरके पुरम, नरेला शामिल है।

🔴 वहीं 10 सीटें, बिजवासन, आदर्श नगर, कस्तुरबा नगर, पटपड़गंज, शालीमार बाग, शाहदरा, किराड़ी, नजफगढ़, कृष्णा नगर और छतरपुर पर AAP सिर्फ 5% मार्जिन से जीती थी।

🔴 वहीं 7 सीटें ऐसी हैं, जहां AAP सिर्फ 5% से 10% वोट के मार्जिन से जीती थी। ये सीटें हैं, रिठाला, रोहतास नगर, त्रिलोकपुरी, नांगलोई जाट, बवाना, त्रिनगर और शकुर बस्ती।

इस सभी सीटों पर AAP और भाजपा में कड़ा मुकाबला था। ऐसे में अगर भाजपा इन सीटों पर 6.5% वोट शेयर भी अपनी ओर खींचने में कामयाब होती है तो AAP को बड़ा झटका लग सकता है। अगर AAP के 6.5% वोट शेयर गिरते हैं तो इनके 25 से 30 सीटें कम हो सकती हैं।

आप को सबसे ज्यादा खतरा बिजवासन, आदर्श नगर, कस्तुरबा नगर, पटपड़गंज, शालीमार बाग, शाहदरा, किराड़ी, नजफगढ़, कृष्णा नगर और छतरपुर विधानसभा सीटों पर है...क्योंकि इन सीटों पर पिछले चुनाव में जीत का मार्जिन सिर्फ 5% था। इस चुनान में इन 10 सीटों पर सीधे-सीधे कांटे की टक्कर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसके अलावा जिन 20 सीटों पर जीत का मार्जिन 7 से 12 फीसदी के बीच है,...वहां भी AAP और बीजेपी में सीधा मुकाबला है।

Delhi Polls 2025: कांग्रेस के प्रदर्शन पर बहुत कुछ निर्भर!

दिल्ली चुनाव में इस बार बहुत कुछ कांग्रेस के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। पिछले 2 चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई है। कांग्रेस के पारंपरिक वोटर ही आप की ओर शिफ्ट हुए हैं। दिल्ली चुनाव में इस बार कांग्रेस आप के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ रही है। ऐसे में अगर कांग्रेस के वोट शेयर बढ़ते हैं तो आप के वोट शेयर कम होने की संभावना है। ऐसा होने पर फायदा भाजपा को हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के एक अंदरूनी सर्वे के आधार पर दावा किया जा रहा है कि ओखला, बादली, नई दिल्ली, मुस्तफाबाद, जंगपुरा, सीलमपुर, बाबरपुर, पटपड़गंज, कालकाजी समेत लगभग एक दर्जन सीटों पर कांग्रेस और आप में सीधा मुकाबला है। ऐसे में अगर कांग्रेस सीट जीतती है या फिर वोट शेयर बढ़ते हैं तो आप को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+