Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025: कौन हैं प्रवेश वर्मा? जो AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को देंगे टक्‍कर

Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्‍कर होने वाली है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के बाद अब शनिवार (4 जनवरी) को भाजपा ने भी अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्‍ट में दिल्‍ली की 29 सीटों के उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

भाजपा ने इस लिस्‍ट में दिल्‍ली की चर्चित और वीआईपी सीटों के उम्‍मीदवारों के नाम शामिल किए हैं। जिसमें प्रवेश वर्मा का नाम भी शामिल है जिन्‍हें भाजपा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारा है। आइए जानते हैं कौन हैं प्रवेश वर्मा? क्‍या ये भाजपा उम्‍मीदवार प्रवेश वर्मा दिल्‍ली के दो बार मुख्‍यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को कड़ी टक्‍कर दे पाएंगे?

Delhi Election 2025

नई दिल्‍ली विधानसभा सीट

बता दें प्रवेश वर्मा को भाजपा ने नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले दो चुनावों से इस सीट पर आम आदमी पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल जीतते आए हैं। इस बार के चुनाव में भी केजरीवाल इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

नई दिल्‍ली सीट की ये है बड़ी खासियत

नई दिल्‍ली विधानसभा सीट मुख्‍यमंत्रियों की सीट कही जाती है। इसकी वजह है कि केजरीवाल जहां लगातार दो बार इस सीट से चुनाव जीत कर मुख्‍यमंत्री कुर्सी संभाली। वहीं शीला दीक्षित भी इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतती रहीं और 1998 से लेकर 2008 तक सीएम की कुर्सी संभाली! वहीं अब देखना होगा कि दिल्‍ली के पूर्व सीएम के बेटे प्रवेश वर्मा इस चुनाव में केजरीवाल से सीट छीनने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं?

कौन हैं प्रवेश वर्मा?

प्रवेश वर्मा भाजपा के दिग्गज नेता हैं और दिल्‍ली में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। दिल्‍ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍ययमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। 7 नवंबर 1977 को जन्में वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री भी प्राप्त की है । प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुखर होकर बोलते रहे हैं।

प्रवेश वर्मा का राजनीतिक करियर

  • प्रवेश वर्मा मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद बने थे।
  • दिल्‍ली पश्चिम सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और चुनाव जीत कर सांसद बने।
  • 1 सितंबर 2014 से, उन्होंने संसद सदस्यों के वेतन और भत्ते पर संयुक्त समिति के सदस्य और शहरी विकास पर स्थायी समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है।
  • 2013 विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा चुनाव समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
  • 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, उन्होंने महरौली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी योगानंद शास्त्री को हराया था।
  • 2019 के लोकसभा चुनावों में, वर्मा ने अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी महाबल मिश्रा को हराया, जो 2009 से पश्चिमी दिल्ली से सांसद थे!
  • प्रवेश वर्मा ने 578,486 वोटों के अंतर से हरा कर ना केवल अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि दिल्ली में सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार के तौर पर भी रिकॉर्ड बनाया था।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+