Vishwas Nagar Seat: दिल्ली की ये विधानसभा सीट AAP को करती है सबसे ज्यादा परेशान! अब तक नहीं खोल पाई खाता

Vishwas Nagar Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आप ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तो वहीं कांग्रेस ने अब तक कुल 47 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।

आप ने इस बार अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव किया है। पिछलेचुनावों में आप दिल्ली में भेल ही बहुमत से जीती हो लेकिन फिर भी दिल्ली की एक ऐसी सीट भी है, जहां आप अब तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र की। इस सीट पर आप अब तक जीत नहीं पाई है। भाजपा और कांग्रेस इस सीट पर हैट्रिक लगा चुकी है।

Vishwas Nagar Election 2025

Vishwas Nagar constituency: 1993 में अस्तित्व में आई विश्वास नगर विधानसभा सीट

विश्वास नगर सीट 1993 में अस्तित्व में आई थी। विश्वास नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है और दिल्ली राज्य के शाहदरा जिले में स्थित है।

विश्वास नगर विधानसभा सीट पर भाजपा चार बार और कांग्रेस ने तीन बार जीत दर्ज की है। हालांकि इस सीट पर सबसे पहले भाजपा ने ही जीत दर्ज की थी। उसके बाद तीन बार लगातार कांग्रेस जीती और फिर 2013 में इस सीट को भाजपा ने फिर से जीता और अब तक ये सीट भाजपा के पास ही है।

विश्वास नगर विधानसभा चुनाव 2025: AAP ने दीपक सिंगला को दिया टिकट

आम आदमी पार्टी ने विश्वास नगर विधानसभा सीट से दीपक सिंगला को टिकट दिया है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा ने अब तक विश्वास नगर सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। 2020 में भी आप ने दीपक सिंगला को ही टिकट दिया था। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा फिर से मौजूदा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को ही टिकट देगी।

विश्वास नगर विधानसभा चुनाव 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा पार्टी के ओम प्रकाश शर्मा ने विश्वास नगर सीट से 65,830 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर AAP पार्टी के दीपक सिंगला रहे थे। उन्हें 16,457 वोट मिले थे।

विश्वास नगर विधानसभा चुनाव 2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में भाजपा पार्टी के ओम प्रकाश शर्मा 58,124 वोटों से जीते थे। दूसरे स्थान पर AAP पार्टी के डॉ. अतुल गुप्ता रहे। उन्हें 10,158 वोट मिले थे।

Vishwas Nagar constituency History: विश्वास नगर विधानसभा सीट पर अब तक कौन-कौन जीता?

  • 1993 मदन लाल गाबा (भाजपा)
  • 1998 नसीब सिंह (कांग्रेस)
  • 2003 नसीब सिंह (कांग्रेस)
  • 2008 नसीब सिंह (कांग्रेस)
  • 2013 ओम प्रकाश शर्मा (भाजपा)
  • 2015 ओम प्रकाश शर्मा (भाजपा)
  • 2020 ओम प्रकाश शर्मा (भाजपा)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+