TIPS: अगर ऐसे लेंगे दिल्ली मेट्रो का टिकट, तो किराया बढ़ने के बावजूद आपको मिलेगी 20% की छूट

Recommended Video

      Delhi Metro Corporation gives special Discount to Smart Card Users; Know Details | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो अब महंगी हो गई है। मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी की गई है। किराया बढ़ोतरी से दिल्ली वाले नाराज हैं। दिल्लीवालों को अब मेट्रो में सफर कर ने के लिए पहले की तुलना में ज़्यादा पैसे खर्च करने ही होंगे,लेकिन इस बीच स्मार्टकार्ड यूजर्स के लिए थोड़ी राहत की खबर है। आपको बता दें कि स्मार्टकार्ड यूजर्स को मेट्रो में सफर के दौरान सामान्य किराए से 10 फीसदी कम किराया देना पड़ता है। लेकिन अब स्मार्ट कार्ड धारकों को एक और खास छूट दी जा रही है। दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन ने स्मार्टकार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को किराया बढ़ोतरी के बावजूद भी 10 फीसदी मिलने वाला डिस्काउंट जारी रखा है, साथ ही साथ नॉन पीक ऑवर्स में सफर करने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है।

      TIPS: अगर ऐसे लेंगे दिल्ली मेट्रो का टिकट, तो किराया बढ़ने के बावजूद आपको मिलेगी 20% की छूट

      दिल्ली मेट्रो के नए नियम के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक दिन के खास वक्त में सफर करने पर स्मार्ट कार्ड यूजर्स को 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी, यानी कुल 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नए नियम के मुताबिक जो यात्री नॉन-पीक ऑवर्स में सफर करेंगे, उन्हें किराये में 10 प्रतिशत की जगह पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी।

      आपको बता दें कि नॉन पीक आवर्स कौन-कौन से हैं। डीएमआरसी के मुताबिक सुबह 8 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 9 बजे से लेकर आखिरी मेट्रो तक नॉन पीक आवर्स है। इस समय में अगर आप स्मार्टकार्ड से मेट्रो में सफर करते हैं तो आपको किराए में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। आपको बता दें कि नॉन पीक ऑवर्स का ये नियम सोमवार से शनिवार और सरकारी छुट्टियों पर लागू नहीं होगा। हर रविवार और 26 जनवरी, 15 अगस्त और गांधी जयंती पर आपको ये छूट नहीं मिलेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+