Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन शुरू, पहले फेज में कहां तक मिली राहत?

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली और देहरादून के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुचर्चित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बागपत तक के हिस्से पर ट्रायल रन शुरू हो गया है।

इस एक महीने के ट्रायल से पहले से मौजूद मार्गों पर लगने वाला जाम काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। इस एक महीने की ट्रायल दौरान किसी भी वाहन से टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। HAI अधिकारियों के अनुसार, यह सेक्शन छह महीने से तैयार था, लेकिन इसे पूरे कॉरिडोर के साथ ही लॉन्च करने की योजना है।

delhi-dehradun-expressway-trial-runs-begins-first-phase

210 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे

करीब 210 किलोमीटर लंबा यह हाई-स्पीड एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू होता है और यूपी के बागपत, शामली, सहारनपुर से होता हुआ देहरादून तक पहुँचता है। पूरा एक्सप्रेसवे 6 से 12 लेन का होगा, जो मौजूदा रूट की तुलना में यात्रा को बेहद तेज और सुगम बनाएगा।

प्रोजेक्ट की नींव दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। दिसंबर 2024 तक इसे शुरू करने का लक्ष्य था, लेकिन देरी के कारण अब फरवरी 2026 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसे शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर 6 घंटे से घटकर महज 2.5 घंटे का रह जाएगा।

चार फेज़ में बन रहा है एक्सप्रेसवे

  • पहला चरण - दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत तक (32 किमी, अब ट्रायल के लिए ख़ुला)
  • दूसरा चरण - बागपत से सहारनपुर (लगभग पूरा)
  • तीसरा चरण - सहारनपुर बाइपास से गणेशपुर तक
  • चौथा चरण - गणेशपुर से देहरादून (वर्तमान में सुरक्षा ऑडिट जारी)

एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर

इस एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण है 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, जो उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरता है। यह एशिया का सबसे लंबा कॉरिडोर होगा, जिसमें 6 बड़े अंडरपास भी बनाए गए हैं ताकि वन्यजीवों की आवाजाही सुरक्षित रह सके।

इसमें पर्यावरण पर विशेष रुप से ध्यान ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के किनारे बन रही पार्किंग में 10% स्थान इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आरक्षित होगा। साथ ही यात्रियों के लिए फूड कियोस्क, एटीएम, PUC सेंटर, एयर-फिलिंग स्टेशन, मॉडर्न टॉयलेट्स, सोलर लाइटिंग जैसी ये सुविधाएँ भी रहेंगी।

ट्रायल रन: दिल्ली-बागपत सेक्शन खुला

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अनुसार, दिल्ली-बागपत का 32 किलोमीटर वाला पहला फेज़ अब आम जनता के लिए ट्रायल पर खोला गया है। यह मार्ग-अक्षरधाम मंदिर → गीता कॉलोनी → शास्त्री पार्क → मंडोला विहार (गाज़ियाबाद) → खेकरा (बागपत) होकर गुजरता है। अधिकारियों का कहना है कि यह नया हाई-स्पीड कनेक्शन नोएडा और गाज़ियाबाद के लिए भी फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे भारी संख्या में वाहन मौजूदा भीड़भाड़ वाले मार्गों से हटकर इस एक्सप्रेसवे पर आ जाएंगे।

दिल्ली में तीन नए आधुनिक पार्किंग और रेस्ट एरिया

NHAI दिल्ली सीमा के भीतर तीन बड़े अमेनिटी ज़ोन भी बना रहा है-

  • गांधी नगर मार्केट के पास (1.4 हेक्टेयर - सबसे बड़ा)
  • पूर्वी दिल्ली डीएम ऑफिस के पास (0.8 हेक्टेयर)
  • गीता कॉलोनी के पास (0.78 हेक्टेयर)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+