दिल्ली में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में 26 फीसदी बढ़े केस, दो की मौत

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक बार कोरोना के नए मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ी दी है। लगभग पूरी तरह से कंट्रोल में आ चुके कोरोना वायरस ने फिर से अपने पांव फैलाना शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 461 नए केस मामले दर्ज किए, जो एक दिन पहले (शुक्रवार) की तुलना में 26 फीसदी ज्यादा है। वहीं 2 लोगों की जान भी गई है।

Delhi Covid report

Recommended Video

    Corona Updates: Delhi में डरा रहा है कोरोना, नोएडा में 14 बच्चों समेत 70 पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी

    शनिवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 461 नए मामले सामने आए है, जबकि 269 मरीज ठीक हुए और दो मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी 1262 एक्टिव केस हैं। राजधानी ने आज कोरोना संक्रमण दर 5.33 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं 20 फरवरी के बाद दिल्ली में एक दिन में इतने नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। 20 फरवरी को 570 मामले आए थे।

    बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को 366 और गुरुवार को 325 कोरोना के नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं 5.33 फीसदी संक्रमण दर 31 जनवरी के बाद सबसे अधिक है। इससे पहले 31 जनवरी को 6.20 प्रतिशत संक्रमण दर थी।राजधानी में कोरोना के 1262 एक्टिव मामले हो गए हैं, जो 5 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। बता दें कि 5 मार्च को 1350 सक्रिय मरीज थे।

    कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्कूली बच्चों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में कोरोना के ग्राफ में हुए इजाफे पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना वायरस के मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+