Delhi Corona Update: दो दिन बाद दिल्ली में कोरोना से राहत, 24 घंटे में 865 नए केस, 3 की मौत
Delhi Corona Update: दिल्ली में कोविड मामलों में गिरावट देखी गई है। आज 865 नए मामले सामने आए, जबकि तीन मौतें हुईं है।

राजधानी दिल्ली में लगातार दो दिनों से कोरोना के मामलों की स्थिति चिंताजनक बन हुई है। दो दिनों से लगातार एक हजार से ज्यादा केस आने के बाद अब गुरुवार को हल्की सी राहत मिली है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के अंदर कोविड के 800 से ज्यादा नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं।
गुरुवार को दिल्ली में कोविड मामलों में गिरावट देखी गई है, पिछले 24 घंटों में 865 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है, पिछले एक दिन में 3 लोगों की मौत हुई है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक पॉजिटिविटी दर 16.90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे के भीतर 1287 कोरोना मरीज रिकवर हुए। पूरे दिल्ली में 4,279 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक होम आइसोलेशन में 3143 मरीज हैं, जबकि अस्पताल में टोटल 271 मरीज भर्ती हैं। 109 मरीज आईसीयू में और 95 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
बीते तीन दिनों के हालात
बता दें कि इससे पहले बुधवार को कोरोना के 1040 नए कोरोना केस रिपोर्ट किए गए थे। सात लोगों की मौत भी हुई है। मंगलवार को कोरोना के 1095 नए मामले सामने आए थे, जबकि 6 मरीज की मौत भी हुई थी। सोमवार को सोमवार को 689 नए संक्रमित मिले थे, वहीं 3 मरीजों की मौत भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications