Delhi CM: दिल्‍ली में कमल खिलाने वाले MLA का BJP मुख्‍यालय में गुलाब से स्‍वागत़, सीएम चुनने कौन-कौन पहुंचा?

Delhi CM: दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान कुछ ही देर में होने वाला है। 27 साल बाद दिल्‍ली की सत्‍ता में लौटी बीजेपी मुख्‍यालय में बुधवार शाम सात बजे से विधायक दल की बैठक हो रही है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वो ही दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री होगा।

बता दें कि दिल्‍ली भाजपा मुख्‍यालय में हो रही बैठक में पहुंचे विधायकों का तिलकार्चन, पार्टी का पटका व गुलाब देकर स्‍वागत किया जा रहा है। नई दिल्‍ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, शिखा राय, बांसुरी स्‍वराज, रमेश बिधूड़ी, अनिल शर्मा समेत अधिकांश विधायक बीजेपी मुख्‍यालय पहुंच चुके हैं।

Delhi CM name

बीजेपी मुख्‍यालय में थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी बैठक में पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्‍ली सीएम के नाम का ऐलान जल्‍द ही होने वाला है। पूर्वांचल के चेहरे के रूप में सीएम बन सकने के सवाल के जवाब में तिवारी ने सिर्फ जयश्री राम का नाम लगाया।

दिल्‍ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार जीतकर आईं रेखा गुप्‍ता दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री के संभावित चेहरे में सबसे आगे चल रही हैं। रेखा गुप्‍ता ने आप आदमी पार्टी की तीन बार की विधायक को हराया। एडवोकेट रहीं रेखा गुप्‍ता तीन बार पार्षद रह चुकी हैं।

उल्‍लेखनीय है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ। 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए। भाजपा ने 48 सीटें जीती जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।

तीसरी बार के विधायक विजेंद्र गुप्‍ता व रेखा गुप्‍ता का नाम अब दिल्‍ली सीएम की दौड़ में आगे चल रहा है। 20 फरवरी को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में दिल्‍ली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+