सीएम आतिशी ने भारतीय संस्कृति और एकता के परिचायक 'फूल वालों की सैर' उत्सव का किया शुभारंभ
New Delhi: राजधानी दिल्ली की संस्कृति और के परिचायक 'फूल वालों की सैर' उत्सव का शुभारंभ हो चुका है। सोमवार को आयोजकों ने मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को उत्सव का प्रतीक पारंपरिक पंखा भेंट कर सात दिवसीय "फूल वालों की सैर 2024" उत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक शहनाई वादकों के साथ दिल्ली सचिवालय पहुंचे और सीएम आतिशी को फूलों का पंखा भेंट किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने 'फूलवालों की सैर' की शुरुआत के मौके पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि फूलवालों की सैर सिर्फ एक सात दिन त्यौहार नहीं बल्कि हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है और आज के दौर में सभी को इन प्रतीकों से सीखने की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है में हिंदुस्तान के हर क्षेत्र के लोग, हर धर्म संप्रदाय, मान्यता के लोग रहते हैं और इस प्रकार का उत्सव सभी को एक रंग में पिरोने का काम करता है।

सीएम आतिशी ने कहा आज के दौर में जब देश में धर्म के नाम पर दरार पैदा की जा रही है, इंसान को इंसानियत से दूर किया जा रहा है। जाति, धर्म, भाषा, लिंग और क्षेत्र के नाम पर दीवारें खड़ी की जा रही है। पिछले कुछ सालों में समाज का बंटाधार किया गया है। ऐसे में 'फूलवालों की सैर' लोगों को साथ लाने का त्योहार है, जो आपसी दूरी घटाकर प्रेम और सौहार्द को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी इन परंपराओं को संजोना और उनका जश्न मनाना जारी रखना चाहिए, क्योंकि ये ऐसे पुल हैं जो हमें हमारी जड़ों से, एक-दूसरे से और उस भविष्य से जोड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications