दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, 15 दिन में CM आवास खाली, जानिए फिर कहां रहेंगे केजरीवाल?
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आने के दो दिन पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अचानक से इस्तीफा देने के ऐलान कर दिया।
अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा, 'आज से ठीक दो दिन के बाग मैं इस्ताफा देने जा रहा हूं। मैं तक तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल इमानदार है।' केजरीवाल के इस ऐलान के बाद से ही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसकी अटकलें तेज हो गई हैं।

तो वहीं, अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही उन्हें सीएम आवास भी छोड़ना होगा। जी हां...मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के ठीक 15 दिनों के अंदर अरविंद केजरीवाल को सीएम आवास छोड़ना पड़ेगा। दरअसल, एक प्रोटोकॉल है कि अगर कोई सीएम इस्तीफा देता है तो उसे 15 दिन में सीएम आवास छोड़ना पड़ता है।
इस प्रोटोकॉल को अब अरविंद केजरीवाल को भी फॉलो करना होगा। वहीं, अब सवाल यह उठता है कि मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद अरविंद केजरीवाल कहा रहेंगे? तो आपको बता दें कि दिल्ली में कोई आधिकारिक सीएम आवास नहीं है। मुख्यमंत्री पद पर रहने वाला शख्स जिस घर में रहता है उसे ही ऑफिशियल सीएम आवास के तौर पर देखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications