Delhi Chunav:'नूपुर शर्मा को दिल्ली BJP का मुख्यमंत्री चेहरा बना देना चाहिए', सोशल मीडिया पर क्यों उठी ये मांग
Delhi Election 2025 (Former BJP leader Nupur Sharma): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विवादास्पद नेता और पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस्लाम को लेकर दिए उनके विवादास्पद बयानों के कारण उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। लेकिन फिर भी एक प्रभावी नेता मानी जाती हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के समीप आते ही यह सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा नूपुर शर्मा को फिर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारेगी? क्या उन्हें दिल्ली चुनाव में टिकट मिलेगा? सोशल मीडिया पर कई हैंडल ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में नूपुर शर्मा को टिकट मिलने की संभावना है।

Nupur Sharma: दिल्ली चुनाव में इस सीट से नूपुर शर्मा के चुनाव लड़ने की संभावना!
कई एक्स हैंडल ने दावा किया है कि भाजपा अपनी अगली लिस्ट में मास्टरस्ट्रोक चलते हुए नूपुर शर्मा को टिकट दे सकती है। नूपुर शर्मा के दिल्ली में बाबरपुर विधानसभा सीट से गोपाल राय के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावनाएं हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बाकी 41 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला लेने के लिए भाजपा आज गुरुवार 09 जनवरी को सीईसी की बैठक कर रही है।
नूपुर शर्मा 2008 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्षता जीती थी, जिससे ABVP का छह साल का सूखा खत्म हुआ था। इस चुनाव में भाजपा का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में अपनी स्थिति को मजबूत करना और सत्ता पाना है और इसके लिए पार्टी को अपने मजबूत नेताओं को चुनावी मैदान में उतारना होगा।
इस संदर्भ में नूपुर शर्मा की भूमिका अहम हो सकती है। दिल्ली में उनका समर्थन एक विशेष वर्ग में देखने को मिलता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां भाजपा की धार्मिक और सांस्कृतिक राजनीति की अहमियत है। अगर पार्टी नूपुर शर्मा को मैदान में उतारती है, तो यह स्पष्ट रूप से एक रणनीतिक निर्णय हो सकता है, जिसमें उनका विशेषकर हिन्दू वोटबैंक को आकर्षित करने का उद्देश्य हो।
सोशल मीडिया पर उठी मांग- नूपुर शर्मा को दिल्ली भाजपा से मुख्यमंत्री का चेहरा बना देना चाहिए
सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि 'नूपुर शर्मा को दिल्ली भाजपा से मुख्यमंत्री का चेहरा बना देना चाहिए, आंकड़े चौंका देंगे। चुनाव भाजपा के पक्ष में रहेगा, हिंदुत्व जीतेगा आतंकवाद हारेगा।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''भाजपा नूपुर शर्मा को दिल्ली में उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है। बहन की कोई गलती नहीं थी, तब भी कट्टरपंचियों के करण अज्ञातवास झेलना पड़ा...पर दिल्ली के महाभारत में अब वो जोरदार भूमिका निभा सकती है। भाजपा हिंदुत्व के रास्ते पर आगे बढ़ती बढ़िया लगती है।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बहन नूपुर शर्मा को लेकर सोशल मीडिया में उठ रहे मांगों को भारतीय जनता पार्टी शायद तवज्जो देने लगी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा, नूपुर शर्मा को टिकट देने की तैयारी कर रही है। उनको बाबरपुर सीट से AAP प्रत्याशी गोपाल राय के खिलाफ चुनाव लड़ाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो यह भाजपा का एक मास्टरस्ट्रोक होगा।''
देखें अन्य ट्वीट
नूपुर शर्मा का दिल्ली चुनाव 2025 में उम्मीदवार बनना एक रणनीतिक निर्णय हो सकता है, लेकिन यह भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। उनकी वापसी से पार्टी को लाभ हो सकता है, खासकर हिन्दू मतदाता वर्ग में, लेकिन विवाद और कानूनी मामलों के कारण पार्टी को इस निर्णय को सावधानी से लेना होगा।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications