Delhi Chunav 2025: 'अगर केजरीवाल ने 10 साल काम किया होता तो...', अलका लांबा ने AAP पर साधा निशाना
Alka Lamba Arvind Kejriwal: कांग्रेस नेता और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा दूसरे राज्यों से नेताओं को अपने प्रचार के लिए बुलाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अब उनकी मदद कोई भी नहीं कर सकता है।
अलका लांबा ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल को अचानक दूसरे राज्यों से नेताओं को अपने प्रचार के लिए लाने की क्या ज़रूरत पड़ गई? अगर उन्होंने 10 साल काम किया है, तो उन्हें उसी के आधार पर वोट मांगना चाहिए था। पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल के नाम पर वोट मांग रही है, जिसमें सीएम आतिशी भी शामिल हैं... कोई भी उनकी मदद नहीं कर पाएगा..."

#WATCH | #DelhiElection2025 | Congress candidate from Kalkaji Assembly constituency, Alka Lamba says, "Why did Arvind Kejriwal suddenly find the need to bring in leaders from other states to campaign for him? If he has worked for 10 years, he should have asked for votes based on… pic.twitter.com/0gCTH1adXX
— ANI (@ANI) January 9, 2025
Alka Lamba: भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर भी अलका लांबा ने कसा तंज
अलका लांबा ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का ध्यान विकास और सड़कों के बजाय 'महिलाओं की आंखों और गालों' पर है।
अलका लांबा ने कहा कि उनका मुकाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से है, जो इसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी की हालिया टिप्पणियों पर बोलते हुए अलका लांबा ने कहा, "उन्हें विकास पर बात करनी चाहिए। लेकिन विकास और सड़कों से ज्यादा आपकी नजर महिलाओं के गालों पर है। वे कहते हैं कि वे गालों जैसी सड़कें बनाएंगे। यह किस समय का बयान है? कालकाजी में किसी से भी पूछिए कि क्या वे ऐसे बयानों का समर्थन करेंगे।"
कांग्रेस नेता रमेश बिधूड़ी ने हाल ही में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर उनकी पार्टी जीतती है तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र कालका जी की सड़कों को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के गालों की तरह चिकनी बना देंगे।
क्या वापस ले लिया जाएगा रमेश बिधूड़ी का टिकट?
अलका लांबा ने कहा कि इस टिप्पणी के बाद भाजपा को माफी मांगनी पड़ी और उन्होंने यह भी कहा कि बिधूड़ी को कालकाजी से पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हटाया जा सकता है। अलका लांबा ने कहा, "भाजपा पर दबाव था। उन्हें माफी मांगनी पड़ी। लेकिन उन्होंने एक बार फिर दिल्ली के सीएम पर टिप्पणी की। लोगों में गुस्सा है। मैं भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की सराहना करती हूं जिन्होंने पार्टी पर दबाव बनाया कि अगर रमेश बिधूड़ी ऐसी बातें कहते हैं तो वे उनका समर्थन नहीं करेंगे। हो सकता है रमेश बिधूड़ी का टिकट वापस ले लिया जाए। अगर ऐसा होता है तो यह हमारी पहली जीत होगी।"












Click it and Unblock the Notifications