नाबालिग से रेप करने वाला दिल्ली का अधिकारी बाल संरक्षण विभाग में था तैनात, Linkedin पर लिखा-मानवता की रक्षा...

Delhi Burari minor rape case Update: दिल्ली के बुराड़ में अपनी दोस्त की 17 साल की बेटी से कम से कम तीन महीने तक बार-बार बलात्कार करने वाला दिल्ली का अधिकारी पिछले 25 सालों से महिला एवं बाल कल्याण और समाज कल्याण विभागों में तैनात था।

आरोपी अधिकारी की पहचान प्रेमोदय खाखा (Premoday Khakha) के तौर पर हुई है। दिल्ली पुलिस ने प्रेमोदय खाखा और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली सरकार ने अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

Delhi Burari minor rape case

प्रेमोदय खाखा पिछले 25 वर्षों से दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण और समाज कल्याण विभागों में काम करते थे। इस दौरान उन्होंने कमजोर समूहों के अधिकारों और कल्याण के मुद्दों को भी देखा है।

प्रेमोदय खाखा ने अपने बारे में सोशल मीडिया प्रोफाइल बड़ी-बड़ी बातें लिखी हैं। लिंक्डइन ( Linkedin) पर अपने वर्क बॉयो में प्रेमोदय खाखा ने लिखा है, "मानवता की रक्षा के लिए संबंध बनाना" है।

प्रेमोदय खाखा के साथ उनकी पत्नी भी गिरफ्तार

प्रेमोदय खाखा को नाबालिग के बलात्कार के आरोप में सोमवार (21 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता 2021 की शुरुआत में गर्भवती हो गई और उसका गर्भपात कराया गया था। अधिकारियों ने कहा कि प्रेमोदय खाखा की पत्नी 50 वर्षीय सीमा रानी को भी नाबालिग को गर्भपात की गोलियां देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Who is Premoday Khakha: कौन हैं प्रेमोदय खाखा?

प्रेमोदय खाखा 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद वह एक परिवीक्षा कल्याण अधिकारी के रूप में 1998 में समाज कल्याण विभाग में शामिल हुए थे। जो उस समय महिला एवं बाल विकास विभाग एक हिस्सा था। इससे पहले वह 1996 से 1998 के बीच एम्स में मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर थे।

पिछले 25 सालों में, प्रेमोदय खाखा एक परिवीक्षा कल्याण अधिकारी से विभाग के सर्वोच्च पद पर पहुंच गया था। मार्च 2022-मार्च 2023 के बीच एक वर्ष के लिए डब्ल्यूसीडी मंत्री के लिए सामाजिक कर्तव्य पर एक अधिकारी के रूप में कार्य किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+