Delhi Budget Session 2021: 8 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा बजट सत्र

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी। राज्यों के भी कुछ ऐसे ही हालात है। कोरोना महामारी के खिलाफ तो देश में वैक्सीनेशन अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं अब अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अपना बजट भी उसी तरह से बनाने पर फोकस कर रही है। कोरोना संक्रमण के बीच दिल्ली का बजट सत्र 8 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा।

Delhi Budget Session

कोरोना माहमारी के बीच केजरीवाल सरकार इस बार के बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर ज्यादा फोकस कर सकती है। वहीं ट्रैफिक से लेकर दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को दूर करने के लिए इस बजट में कुछ खास की उम्मीद है, वहीं दिल्ली के अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। बजट सत्र से पहले मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल सरकार का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

आपको बता दें कि इससे पहले केजरीवाल सरकार ने 65000 करोड़ रुपये 2020-21 का बजट बनाया था। केजरीवाल सरकार ने बजट में हर बार बढ़ोतरी की है, लेकिन इस बार बजट के कम रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+