दिल्ली: 12-13 सितंबर को क्या बंद-क्या खुला? 31 रास्ते ब्लॉक, वीकेंड पर प्लान बनाने से पहले पढ़ ले ये जानकारी

दिल्ली में इस वीकेंड घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का पूरा अपडेट जान लेना जरूरी है। 18वें BRICS Leaders Summit के चलते शनिवार (12 सितंबर) और रविवार (13 सितंबर) को राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा इंतजाम कड़े रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

शनिवार को सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, लुटियंस दिल्ली और आसपास के कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित या डायवर्ट की जाएगी। इसका मतलब यह नहीं है कि पूरी दिल्ली बंद रहेगी। सिर्फ चिन्हित इलाकों और वीआईपी मूवमेंट वाले रूट पर असर पड़ेगा।

Delhi BRICS Traffic Advisory 2026

कौन-कौन से रास्ते रहेंगे प्रभावित?

BRICS सम्मेलन का सबसे ज्यादा असर भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास दिखाई देगा। इसके साथ ही सेंट्रल दिल्ली को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दिल्ली से जोड़ने वाले कई प्रमुख कॉरिडोर पर भी ट्रैफिक रेगुलेट किया जाएगा।

एडवाइजरी में जिन प्रमुख कॉरिडोर का जिक्र है, उनमें रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट और सी-हेक्सागन इलाका, सरदार पटेल मार्ग, पटेल रोड, एनएच-48 और परेड रोड शामिल हैं। लुटियंस दिल्ली की कई दूसरी सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस के नक्शे में वैकल्पिक रास्तों को नीला, नियंत्रित सड़कों को नारंगी, प्रतिबंधित इलाकों को बैंगनी और डायवर्जन पॉइंट को लाल स्टार से दिखाया गया है। यानी सफर से पहले रूट देखना इस बार काफी काम आएगा।

पूरी दिल्ली बंद नहीं है, बाजार भी खुले रहेंगे

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि BRICS के चलते पूरी दिल्ली बंद नहीं रहेगी। आम लोगों के लिए बाकी रास्ते सामान्य तौर पर खुले रहेंगे। हां, सुरक्षा जरूरत के हिसाब से कुछ जगहों पर थोड़े समय के लिए डायवर्जन लगाया जा सकता है।

बाजार भी बंद नहीं रहेंगे। दूध, दवा और दूसरी जरूरी सेवाओं की आवाजाही के लिए भी व्यवस्था की गई है। कंट्रोल एरिया में रहने वाले लोगों को आने-जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें पहचान पत्र और घर के पते का प्रमाण साथ रखना चाहिए।

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाना है तो क्या करें?

एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वालों को इस वीकेंड अतिरिक्त समय लेकर निकलना होगा। दिल्ली पुलिस ने खास तौर पर मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। यात्रियों को ट्रेन टिकट और पहचान पत्र साथ रखने को कहा गया है।

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस और मेट्रो बेहतर विकल्प रहेंगे। फ्लाइट टिकट, बुकिंग की जानकारी और पहचान पत्र साथ रखना चाहिए। प्रतिबंधित इलाके में जाकर वाहन से यात्री को लेने या छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सिर्फ तय पिक-अप, ड्रॉप और पार्किंग क्षेत्र का इस्तेमाल करना होगा।

मेट्रो चलेगी या नहीं?

मेट्रो सेवा बंद नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर किसी स्टेशन के कुछ प्रवेश या निकास गेट अस्थायी तौर पर बंद किए जा सकते हैं। रविवार को छात्रों के लिए खास राहत है। दिल्ली मेट्रो के सभी कॉरिडोर पर सुबह 6 बजे से ट्रेनें चलेंगी। यह फैसला प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए लिया गया है।

रविवार को सीडीएस परीक्षा-II, एनडीए और नौसेना अकादमी परीक्षा-II आयोजित होनी है। इसके अलावा मैट का पेपर आधारित टेस्ट भी होगा। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखने तथा सेंटर और रास्ता पहले से देखने की सलाह दी गई है।

मेडिकल इमरजेंसी में क्या होगा?

मेडिकल इमरजेंसी के मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर रास्ते में कोई दिक्कत हो तो मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तुरंत जानकारी दें। जरूरत पड़ने पर 112 या 1095 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल में पहले से अपॉइंटमेंट है तो थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलना बेहतर रहेगा। आपात स्थिति में नजदीकी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तुरंत बताना चाहिए।

कमर्शियल वाहनों पर भी रोक, दस्तावेज रखना जरूरी

बिना किसी तय गंतव्य के दिल्ली में आने वाले कमर्शियल वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। वहीं जरूरी और आपात सेवाओं वाले वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि यात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। जरूरी यात्रा टिकट, एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और पते से जुड़े दस्तावेज साथ रखना इस वीकेंड काफी काम आएगा।

सीधी बात यह है कि दिल्ली बंद नहीं है, लेकिन कुछ रास्तों पर सामान्य दिनों जैसा ट्रैफिक भी नहीं रहेगा। इसलिए निजी वाहन लेकर निकलने से पहले डायवर्जन देखें और जहां संभव हो, मेट्रो को पहला विकल्प बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+