नोटबंदी से हुई फजीहत को कम करने के लिए हर घर लड्डू बांटेगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने कहा है कि इसके जरिए वो सभी लोगों का शुक्रिया अदा करेंगे, जिन्होंने पीएम मोदी के इस कदम का समर्थन किया।
नई दिल्ली। नोटबंदी के दौरान लोगों को हो रही दिक्कत और सरकार के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की हो रही फजीहत को कुछ हद तक कम करने के लिए पार्टी लड्डू बाटेंगी।
पार्टी की दिल्ली इकाई ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे प्रति परिवार 1 लड्डू दें। यह लड्डू उनके लाइन में लगने के धैर्य के लिए धन्यवाद स्वरूप होगा।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, भाजपा दिल्ली के इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस योजना की पुष्टि करते हुए कहा है कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन से निपटने के लिए यह क्रांतिकारी कदम उठाया है। बावजदू कई दिक्कतों का सामना करने के भी लोगों ने इस कदम का समर्थन किया है। अब ये हमारी बारी है कि हम उन्हें धन्यवाद कहें और उनके धैय के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करें, साथ ही उनकी प्रशंसा करें।'
1 से 10 जनवरी तक चलेगा कार्यक्रम
मनोज के मुताबकि पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वो 1 जनवरी से 10 जनवरी तक हर दरवाजे पर जाएं और इलाकों में मिष्ठान वितरण करें।
कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। लोगों का धन्यवाद करना तो बनता है। मनोज ने कहा कि अगर लोग बिना शिकायत किए लाइन में खड़े होते हैं तो क्या हम उन्हें प्रशंसा स्वरूप एक लड्डू नहीं जे सकते।
कहा कि अपने पड़ोसी के लिए 1 लड्डू से नुकसान नहीं होगा। बल्कि ये कदम यह प्रदर्शित करेगा कि पीएम मोदी के फैसले का समर्थन करने के लिए हम उनके धैर्य के प्रति कितने आभारी हैं।
आगे आएं कार्यकर्ता
मनोज ने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं से निवेदन करेंगे कि वे आगे आएं और कम से कम 1 लड्डू अपने पड़ोसी के लिए खरीदें। अगर वो 5 परिवारों के लिए 5 लड्डू खरीदना चाहते हैं, तो यह और भी ज्यादा बेहतर है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या लड्डू बनवाए जाएंगे या फिर कार्यकर्ताओं को आस-पास के इलाकों से खरीदना होगा।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि पार्टी इकाई की कोर टीम ने नोटबंदी पर, बीते हफ्ते अपना फीडबैक दिया है।
अखबार के मुताबिक एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमने फीडबैक दिया है और यह वैसा नहीं है, जैसा कि इसे बताया गया था। कदम बेहतर है लेकिन इसे लागू करने के तरीके से नुकसान हुआ। व्यापारियों को नुकसान हुआ है और यह बता दिया गया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications