दिल्ली: बवाना में फैक्ट्री की लिफ्ट में फंसने से 15 साल के बच्चे की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े
दिल्ली में बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में फैक्ट्री नंबर 54 में एक 15 साल के बच्चे की मौत लिफ्ट में फंसने से हो गई है। पुलिस इस केस में बाल मजदूरी और हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में एक 15 वर्षीय लड़का गलती से लिफ्ट शाफ्ट में गिर गया और रविवार को कुचल कर उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि लड़के की पहचान आलोक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के एल ब्लॉक फैक्ट्री नंबर 54 की है। लड़का लिफ्ट के पास काम कर रहा था जब वह गलती से फिसल कर गिर गया और दूसरी मंजिल पर लिफ्ट शाफ्ट में फंस गया। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से ऊपर आने पर आलोक कुचल गया। उसका शव तारों से लटका मिला। उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि आलोक के लिफ्ट शाफ्ट में फिसलने के बाद, कोई ग्राउंड फ्लोर तक लिफ्ट में गया और दूसरी मंजिल के लिए बटन दबाया। उन्होंने कहा, "आलोक को कई चोटें आईं। हमें शक है कि तारों की वजह से उसका गला घोंटा गया और बाद में करंट लग गया। लिफ्ट के ऊपर आने पर वह कुचल गया।" अधिकारी ने कहा कहा है कि इस केस में जांच करने के बाद श्रम कानूनों के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि हमने आलोक की गर्दन पर गला घोंटने के निशान देखे। डॉक्टरों ने हमें बताया कि हाई-टेंशन तारों के कारण उसे बिजली का करंट लगा। उसकी मां कारखाने में काम करती है। शुरू में, हमें बताया गया कि वह उसे अपने साथ लाई थी और वह खेल रहा था। हालांकि मां ने आरोप लगाया है कि उसके बच्चे को मालिक द्वारा धकेला गया था। हम हत्या के एंगल पर भी मामले की जांच कर रहे हैं।
बाद में मृतक के परिजनों ने आलोक के लिए न्याय की मांग को लेकर फैक्ट्री के बाहर धरना दिया। लापरवाही और मशीनरी व बिल्डिंग की लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस लिफ्ट में हादसा हुआ, उस लिफ्ट को सामान ढोने के लिए बनाया गया था। घटना के बाद से ही कूलर फैक्ट्री का मालिक फरार है। दिल्ली पुलिस मालिक की तलाश में है।












Click it and Unblock the Notifications