Delhi Election: दिल्ली की इन 10 चर्चित विधानसभा सीटों पर रहेगी सबकी नजरें, AAP-BJP इस बार कौन मजबूत?

Delhi Assembly Election 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में मौजूदा आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने अभियान शुरू कर दिए हैं।

आप और कांग्रेस ने जहां कुछ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, वहीं भाजपा अभी भी अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर रही है। आप ने इस बार कई सीटिंग विधायकों का पत्ता काटा है।

Delhi Assembly Election 2025

मनीष सिसोदिया से लेकर राखी बिड़ला तक के सीटों को बदल दिया गया है। आप ने अब तक कुल 32 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। ऐसे में हम आपको दिल्ली की 10 चर्चित विधानसभा सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसपर इस चुनाव में सबकी नजरें रहेगी।

Delhi Top 10 Constituency: दिल्ली की 10 चर्चित विधानसभा सीट

🔴1. नई दिल्ली विधानसभा सीट: ये आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सीट रही है। इस चुनाव में भी केजरीवाल इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को इस सीट से टिकट दिया है। वहीं भाजपा के प्रवेश वर्मा इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

🔴 2. जंगपुरा विधानसभा सीट: आप ने ये सीट इस बार दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को दी है। इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस और भाजपा ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

🔴 3. पटपड़गंज विधानसभा सीट: आप ने इस सीट से इस बार यूपीएससी के शिक्षक अवध ओझा को टिकट दिया है। ये पहली बार होगा जब अवझ ओझा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने इस सीट से चौ. अनिल कुमार को टिकट दिया है।

🔴 4. कालकाजी विधानसभा सीट: इस सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। फिलहाल आप ने इस सीट से उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।

🔴 5. बाबरपुर विधानसभा सीट: इस सीट से दिल्ली के मंत्री गोपाल राय विधायक हैं। संभावना है कि गोपाल राय फिर से इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

🔴 6. ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट: इस सीट से दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज विधायक हैं। संभावना है कि सौरभ भारद्वाज फिर से इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। सौरभ भारद्वाज लगातार तीन बार से सीट से जीतते आ रहे हैं।

🔴 7. चांदनी चौक विधानसभा सीट: कांग्रेस ने चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। आप ने इस बार पुनरदीप सिंह साहनी को टिकट दिया है।

🔴 8. लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट हमेशा से चर्चाओं में रहता है। इस सीट से भाजपा के विधायक अभय वर्मा विधायक हैं। संभावना है कि अभय वर्मा फिर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

🔴 9. मादीपुर विधानसभा सीट: विधानसभा की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला इस सीट से इस बार चुनाव लड़ेंगी। वर्तमान में राखी बिड़ला मंगोलपुरी से विधायक हैं। लेकिन आप ने उन्हें इस बार गोलपुरी की जगह मादीपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

🔴 10. बुरारी विधानसभा सीट: ये सीट आप की सेफ सीटों में से एक हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव झा 88,158 मतों से जीते थे। इस बार भी वो यहीं से चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+