केजरीवाल की पार्टी AAP पर कितना भरोसा करती है दिल्ली की जनता? पार्टी के सर्वे में सामने आए ये नतीजे
Delhi Assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने इस बार चुनाव से पहले दिल्ली की जनता का मन टटोलने के लिए एक सर्वे कराया था। इस र्सेव में दिल्ली की जनता से पूछा गया था कि उन्हें अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप पर कितना भरोसा है और आप की कौन-कौन सी योजनाएं इन्हें पसंद है।
आम आदमी पार्टी ने सर्व के बाद दावा किया है कि दिल्ली के 99 प्रतिशत निवासी मुफ्त बिजली, पानी सब्सिडी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी उसकी कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करते हैं। आप पार्टी ने अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए अपने 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान को तेज कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा था कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों की घोषणा करने से पहले सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जनता की प्रतिक्रिया लेकर सर्वेक्षण कराएगी।
दिल्ली में हर दिन 2 हजरपा से ज्यादा जनसभाएं आयोजित की जा रही है
आप दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम में पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक एकत्र करने और अधिक से अधिक सार्वजनिक जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए राजधानी भर में प्रतिदिन 2,000 जनसभाएं आयोजित करना शामिल है।
पार्टी ने दावा किया कि इन चर्चाओं के दौरान, दिल्लीवासियों ने आप के कल्याणकारी कार्यक्रमों, जिनमें मुफ्ट बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिलाओं के लिए बस यात्रा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्राएँ शामिल हैं, पर अत्यधिक संतुष्टि व्यक्त की है।
AAP का दावा - दिल्ली की 99 फीसदी जनता पार्टी के समर्थन में
बयान में कहा गया है, "पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, 99 प्रतिशत निवासी इन लाभों को जारी रखने का समर्थन करते हैं, जिसके बारे में उनका कहना है कि इससे उनके जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और घरेलू खर्च कम हुए हैं।"
बयान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इन बैठकों से मिलने वाले फीडबैक को भविष्य की नीतियों में शामिल करने का संकल्प लिया है, जिससे उनके कल्याण मॉडल को मजबूती मिलेगी, जो पिछले एक दशक से उनके शासन की आधारशिला रहा है।
'रेवड़ी पर चर्चा' बैठकों में भाग लेने वाले निवासियों ने अपनी-अपनी कहानी बताई है। उन्होंने बताया है कि कैसे इन योजनाओं ने उन्हें हर महीने 6,000 से 8,000 रुपये तक की बचत करने में मदद की है। समें कहा गया है कि 8,000 से 10,000 रुपये कमाने वाले परिवारों के लिए, ये बचत परिवर्तनकारी रही है क्योंकि इससे उनकी डिस्पोजेबल आय में प्रभावी रूप से बढ़ोतरी हुई है।
इसमें कहा गया है, "आप ने हाल ही में एक नई योजना की घोषणा की है, 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की प्रत्येक महिला के लिए 1,000 रुपये का मासिक भत्ता...यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक कदम है, इसका उद्देश्य युवा लड़कियों के दैनिक खर्चों में सहायता करना और उनकी शिक्षा में आने वाली बाधाओं को दूर करना है।"












Click it and Unblock the Notifications