दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: वोट के लिए जनता के पैरों में लोट गए BJP प्रत्याशी, देखिए वीडियो
दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के प्रचार का शोर भी बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी संजय सिंह ने अनोखे तरीके से प्रचार शुरू किया है। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह ने शिव विहार इलाके में वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान संजय सिंह लोगों के पैरों में लेटे हुए नजर आए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 6 फरवरी की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं, सभी पार्टियों के प्रत्याशी बिल्कुल नए अंदाज में जनता के बीच जा रहे है। कोई विकास की बात कर रहा है तो कोई शाहीन बाग की। विकासपुरी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्यासी संजय सिंह अपने इलाके में पदयात्रा कर रहे हैं और वो भी भड़काऊ नारेबाजी के साथ। 4 फरवरी को शिव विहार इलाके में पदयात्रा के दौरान उनके साथ चल रहे कार्यकर्ता भड़काऊ नारेबाजी करते दिखाई दिए।

बुजुर्गों के पैरों में रखा अपना सिर
हालाकिं कैमरा देखकर वो चुप रहे और हाथ जोड़ते हुए पदयात्रा कर वोट मांगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह बुजुर्गों के पैरों में लोट गए और वोट मांगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने बुजुर्गों के पैरों में अपना सिर दिया। इस दौरान उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह ने कहा शाहीन बाग की वजह से लोग परेशान है। सड़क पर लम्बा-लम्बा जाम लगा हुआ है। अगर हमारी सरकारी बनती है तो इस खत्म कराया जाएगा।

कीचड़ में कमल लेकर उतरे भाजपा प्रत्याशी
बता दें कि विकासपुरी विधानसभा में सड़कों और गलियों की हालत बहुत खराब है और बरसात होते ही पूरे इलाके में कीचड़ फैल जाता है। संजय सिंह विकासपुरी की कीचड़ से भरी गलियों में कमल का फूल लगा कर लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि अगर वो जीते तो इस समस्या का निवारण करेंगे। प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों ने संजय सिंह ने अपनी समस्याएं साझा कीं।












Click it and Unblock the Notifications