Ashram-DND एक्सटेंशन फ्लाईओवर के लिए अभी दिल्लीवासियों को करना पड़ेगा इंतजार, मनीष सिसोदिया ने दिया अपडेट
आश्रम से डीएनडी एक्सटेंसन के बीच इस फ्लाईओवर को बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को यहां भारी जाम से राहत दी जा सके। इस फ्लाईओवर को अब 15 फरवरी तक खोला जाना था, लेकिन अब इसे इस महीने के अंत तक खोला जाएगा।

Ashram-DND Extension Flyover: दिल्ली के आश्रम पर बन रहे फ्लाइओवर की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस फ्लाईओवर को अपने तय समय के अनुसार 1 जनवरी तक खुल हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी इसे तैयार होने में 45 और दिन का समय लगेगा है। बता दें कि आश्रम से डीएनडी एक्सटेंसन के बीच इस फ्लाईओवर को बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को यहां भारी जाम से राहत दी जा सके। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि अधिकतर निर्माण का काम पूरा हो गया है, इस महीने के अंत तक यह फ्लाईओवर खुल जाएगा।
यहां चल रहे निर्माण कार्य की वजह से आश्रम फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है। यह दिल्ली का सबसे व्यस्त फ्लाईओवर है, यहां पर अक्सर भारी भीड़ लगती है। यहां गाड़ियों की शाम को लंबी कतार लगती है, जिसकी वजह से लोग अक्सर घंटों जाम में फंस जाते हैं। आश्रम-डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर पर चल रहे काम की वजह सेय हां मौजूदा आश्रम फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है। महारानी बाग की तरह के हिस्से को तोड़ दिया गया है। इसे नए बने आश्रम-डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर से जोड़ा गया है।
इस फ्लाईओवर में हो रही देरी की वजह से लोगों को अभी कुछ और दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। आश्रम-डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर का निर्माण ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए किया जा रहा है। आश्रम से नोएडा जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद लोगों को कम समय लगेगा। इस फ्लाईओवर पर कुल 6 लेन हैं और इसके तैयार होने के बाद गाड़ियों की भीड़ कम होगी।
आश्रम डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर के निर्माण के काम को दिसंबर 2019 में मंजूरी मिली थी, जिसके बाद जून 2020 में इसका काम शुरू हुआ था। लेकिन कोरोना और प्रदूषण के चलते निर्माण काम को रोक दिया गया था। दिल्ली में प्रदूषण के चलते लगाए गए प्रतिबंध के चलते फ्लाईओवर का काम प्रभावित हुआ था. फिलहाल यह अब अपने फाइनल स्टेज पर है, माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक इस फ्लाईओवर को शुरू कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications