Delhi News: भाजपा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का मार्च, कहा- AAP को खत्म करने मोदी ने बनाया है ऑपरेशन झाड़ू

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए ऑपरेशन झाड़ू बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से बढ़ रही है, यह प्रधानमंत्री के शब्द हैं, जो मुझे उन लोगों ने बताया जो उनसे मिले हैं। इससे पूर्व केजरीवाल आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा मुख्यालय की ओर रवाना हुए,जहां दिल्ली उनको और उनके समर्थकों को वहां जाने से रास्ते में रोका दिया।

रविवार को भाजपा के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि आप बहुत तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर और कई राज्यों में " आप" भाजपा को चुनौती दे सकती है इसलिए इसके पहले कि "आप" चुनौती बने "आप" को पहले ही कुचल देना जरूरी है।

delhi news

सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि मिशन झाड़ू के तहत आप नेताओं पर एक्शन हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे,क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का इरादा बना लिया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि हम आज यहां क्यों इकठ्ठा हुए, वह बताता हूं। प्रधानमंत्री जी ने "AAP" को क्रश करने का प्लान बनाया हैं।

इससे पूर्व आप नेताओं के साथ दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया। केजरीवाल ने कहा कि अगर वहां तक नहीं पहुंचने दिया गया, तो वह वहीं पर बैठ जाएंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे। इधर दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आप ने विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं ली है, फिर भी आप नेता गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें पंजाब के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में किया रोड शो, आज भाजपा दफ्तर के सामने करेंगे प्रदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+