Delhi ‘Arpan’ Centre: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर शुरू हुआ 'अर्पण' सेंटर, CM रेखा गुप्ता ने बताया कैसे करेगा काम?

Delhi 'Arpan' Centre: दिल्ली में पुराने कपड़ों को कचरे में फेंकने की जगह अब उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने और दोबारा इस्तेमाल में लाने की नई पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर 'अर्पण' (Arpan) डोनेशन सेंटर का उद्घाटन किया।

दिल्ली सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद सिर्फ कपड़े इकट्ठा करना नहीं, बल्कि कपड़ा कचरे को कम करना, पर्यावरण बचाना और महिलाओं के लिए रोजगार के नए मौके तैयार करना भी है।

Delhi Arpan Centre

क्या है 'अर्पण' पहल?

'अर्पण' ऐसा डोनेशन सेंटर है, जहां लोग अपने पुराने लेकिन इस्तेमाल लायक कपड़े जमा कर सकेंगे। इन कपड़ों को बाद में दोबारा उपयोग, रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग के जरिए नई जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कपड़ा कचरा कम होगा और लोगों में जिम्मेदारी के साथ चीजों का इस्तेमाल करने की सोच भी बढ़ेगी।

दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुलेंगे सेंटर

दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि यह पहल सिर्फ एक स्टेशन तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर ऐसे 'अर्पण' डोनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। इससे लोगों के लिए पुराने कपड़े दान करना आसान होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ सकेंगे।

यह योजना सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं है। सरकार का कहना है कि इस अभियान से महिलाओं के लिए भी स्थायी रोजगार के मौके बनेंगे। दान में मिले कपड़ों की कलेक्शन, छंटाई, प्रोसेसिंग, रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग जैसे कामों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इससे आजीविका के नए अवसर तैयार होंगे।

सीएम रेखा गु्प्ता ने क्या की लोगों से अपील?

उद्घाटन के दौरान दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में रखे पुराने लेकिन पहनने योग्य कपड़ों को फेंकने की बजाय 'अर्पण' केंद्रों पर दान करें।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "अगर आपके पास ऐसे कपड़े हैं जो अब आपके काम के नहीं हैं, लेकिन किसी दूसरे के काम आ सकते हैं, तो उन्हें 'अर्पण' केंद्र पर जरूर दें। आपका एक छोटा कदम दिल्ली को साफ, हरित और टिकाऊ बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।"

क्यों खास है यह पहल?

आज तेजी से बढ़ रहे टेक्सटाइल वेस्ट को दुनिया भर में बड़ी पर्यावरणीय चुनौती माना जा रहा है। ऐसे में 'अर्पण' जैसी पहल पुराने कपड़ों को नई जिंदगी देने का रास्ता खोलती है। इससे कचरा कम होगा, संसाधनों की बचत होगी और जरूरतमंद लोगों तक उपयोगी कपड़े भी पहुंच सकेंगे। यही वजह है कि दिल्ली सरकार इस अभियान को सर्कुलर इकोनॉमी की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+