Delhi AQI Today: दिल्ली का दम घुटा: AQI 400 पार, राजधानी में निर्माण बंद, ट्रकों की एंट्री पर रोक
Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर बेहद ख़तरनाक स्तर पर पहुँच गई है। स्थानीय प्रदूषण, वाहन धुआँ और पराली ने राजधानी की हवा को बेहद खराब बना दिया है। इसके साथ ही इथियोपिया में फटे हैली गुब्बी ज्वालामुखी इस प्रदुषण के लिए एक नई चुनौती बन सकती है।
IANS की रिपोर्ट के अनुसार यह ज्वालामुखी 12,000 साल बाद पहली बार फटा है और इसका धुआँ व राख रेड सी पार करके दक्षिण एशिया की ओर बढ़ रहा है। हालांकि इसका दिल्ली पर वास्तविक असर कितना होगा, यह साफ नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे चिंता का विषय बताया है।

दिल्ली का AQI 435 - 'Severe' कैटेगरी में
मंगलवार, 25 नवंबर की सुबह 7:30 बजे दिल्ली का AQI 435 दर्ज किया गया, जो 'सीवियर' श्रेणी में आता है। एयर क्वालिटी ट्रैकर aqi.in के अनुसार यह हवा एक दिन में लगभग 1 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान कर सकती है।
- PM 2.5 स्तर: 294 μg/m3
- PM 10 स्तर: 396 μg/m3
जबकि WHO के मुताबिक:
- PM 2.5 की 24 घंटे की सीमा: 15 μg/m3
- PM 10 की 24 घंटे की सीमा: 45 μg/m3
- दिल्ली की हवा इन मानकों से कई गुना खराब है।
NCR का हाल भी बुरा
दिल्ली से सटे शहरों में भी हालात चिंताजनक हैं नोएडा, गाज़ियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी हवा बहुत जहरीली रही।
- नोएडा: 456
- ग्रेटर नोएडा: 455
- गाज़ियाबाद: 454
- फरीदाबाद: 444
- गुरुग्राम: 404
लगभग सभी शहर 'सीवियर' या 'वेरी पुअर' श्रेणी में हैं।
दिल्ली में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याएँ
प्रदूषण बढ़ने के साथ लोग इन समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं:
- आँखों में जलन व पानी आना
- साँस लेने में दिक्कत
- दमा के लक्षण तेज होना
- त्वचा पर खुजली
- गला सूखना या खराश
- लगातार खाँसी व सीने में भारीपन
डॉक्टरों का कहना है कि इस स्तर की हवा बुजुर्गों, बच्चों और दमा के मरीजों के लिए अत्यंत ख़तरनाक है।
GRAP-III लागू - सीएनजी/इलेक्ट्रिक को छोड़कर कई गतिविधियाँ प्रतिबंधित
उच्च प्रदूषण के चलते CAQM ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-III लागू कर दिया है। इसके तहत निर्माण कार्यों पर सख्त प्रतिबंत, डीज़ल जेनरेटर प्रतिबंधित, ट्रकों की एंट्री पर नियंत्रण, सड़क पर पानी का छिड़काव बढ़ाया गया है। वहीं सरकार ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मास्क पहनें।












Click it and Unblock the Notifications