दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सभी डीटीसी बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सभी डीटीसी बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैंमरे
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) की सभी बसों में दिल्ली सरकार ने सीसीटीवी कैमरा और पैनिक बटन लागने का फैसला किया है। ऐसा बसों में यात्रियों (खासकर महिलाओं) की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। दिल्ली कैबिनेट की मीटिंग में इसस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।


6350 बसों में लगेगें कैमरे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की मीटिंग में ट्रांसपॉर्ट डिपार्टमेंट के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव के तहत 6350 डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे।

निर्भया फंड से लगेंगे कैमरे
सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केन्द्र सरकार द्वारा निर्भया फंड के तहत दिल्ली सरकार को बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिये 140 करोड़ रुपये मुहैया कराये गये हैं। मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की निविदा जारी कर जल्द ही इस प्रक्रिया को शुरू करेगी।

एक बस में लगेंगे तीन कैमरे
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस योजना के तहत हर बस में तीन आईपी कैमरे लगाये जायेंगे। दिल्ली के वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने साल 2015-16 के बजट में निर्भया फंड से डीटीसी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रावधान किया था।

ऐसे काम करेंगे कैमरे
बसों में तीन कैमरों के साथ-साथ एक पैनिक बटन साथ में दिया जाएगा। पैनिक बटन दबाते ही कंट्रोल रूम में बस में हो रही घटना की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। जिस बस से पैनिक बटन दबाया जाएगा उस बस की लाइव पिक्चर कंट्रोल रूम में दिखने लगेगी और जीपीएस की जरिए बस की लोकेशन नजदीकी पीसीआर और पुलिस थाने तक पहुंच जाएगी और पुलिस सतर्क हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications