दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरी, 1 की मौत, 6 घायल, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां टर्मिनल-1 पर छत गिरने से इसके नीचे जा रही कार दब गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि छत गिरने से कार पूरी तरह से पिचक गई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि छत का हिस्सा पूरी तरह से कार पर गिर गया है। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 पर 2 बजे तक विमानों की उड़ान को रद्द कर दिया गया है।

Recommended Video
इस हादसे के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 पर एक यात्री ने बताया कि मेरी सुबह 9 बजे की फ्लाइट है। लेकिन मुझे पता चला कि टर्मिनल-1 पर छत का हिस्सा गिर गया। जिसकी वजह से कुछ विमानों को रद्द किया गया है।
अब ये लोग हमे कह रहे हैं कि टर्मिनल-2 पर जाइए।ताजा जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कई लोग इसमे घायल हुए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे टर्मिनल 1 पर छत गिरने की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इस हादसे के बाद
मुआवजे का ऐलान
हादसे के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु ने दिल्ली हवाई अड्डे पर टर्मिनल 1 का दौरा किया। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को 20 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 3-3 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
इस हादसे के बाद विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि इस घटना के लिए सीधे तौर पर पीएम मोदी जिम्मेदार हैं। टीएमसी के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने कहा कि आज सुबह चौंकाने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है।
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इस हादसे में अभी तक तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी है। चुनाव प्रचार के लिए मोदी ने मार्च माह में इसके उद्घाटन में जल्दबाजी की, बावजूद इशके कि यहां का काम पूरा नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications