Delhi Air Pollution: दिवाली हो या सर्दी, दिल्ली की हवा में हर पल 'जहर'! रिपोर्ट में हुआ डरा देने वाला खुलासा
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा दिवाली के पटाखों और ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा जहरीली होती है, लेकिन एक नई रिपोर्ट ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। वायु प्रदूषण पर शोध करने वाली संस्था रेस्पिरर लिविंग साइंस की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की हवा पूरे साल जहरीली बनी रहती है यानी यह संकट केवल सर्दियों तक सीमित नहीं है।
'एटलसAQ' डेटा पर आधारित इस रिपोर्ट में बीते चार वर्षों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट बताती है कि राजधानी दिल्ली में PM 10 का स्तर सालभर तय मानकों से ऊपर बना रहता है। वहीं, PM 2.5 का औसत स्तर 243.3 माइक्रोग्राम/घन मीटर पाया गया - जो कि WHO के मानकों से कई गुना अधिक है।

प्रदूषण के हॉटस्पॉट की पहचान
रिपोर्ट में 500x500 मीटर के हाई-रिज़ॉल्यूशन डेटा के जरिए हाइपरलोकल प्रदूषण हॉटस्पॉट्स की पहचान की गई है। इससे नीतिगत फैसले लेने वालों और शहरी योजनाकारों को सटीक जानकारी मिलती है।
दिल्ली-एनसीआर से लेकर वाराणसी तक की तस्वीर
दिल्ली-एनसीआर के अलावा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे उत्तर भारत के राज्यों में वायु प्रदूषण की गंभीरता बनी हुई है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वाराणसी जैसे कुछ शहरों ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
समाधान क्या है?
रेस्पिरर लिविंग साइंसेज का मानना है कि हाइपरलोकल वायु गुणवत्ता निगरानी जनभागीदारी और व्यक्तिगत जागरूकता इन दोनों की मदद से न सिर्फ लोगों में चेतना बढ़ाई जा सकती है, बल्कि इसके मदद से साफ-सुथरे शहरों को भी बनाया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सार्वजनिक भागीदारी और हाइपरलोकल वायु गुणवत्ता निगरानी प्रदूषण को कम करने में मदद कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications